डायरेक्टर अनुराग कश्यप (Anurag Kashyap) की बेटी आलिया कश्यप (Aaliyah Kashyap) अपनी निजी जिंदगी को लेकर काफी समय से हैं। पिछले कुछ दिनों से वो अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में हैं। ऐसे में अब वो इंतजार खत्म हो गया है और वो शादी के बंधन में बंध चुकी हैं। वेडिंग फंक्शन के बाद उनकी शादी की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर सामने आ चुकी हैं। बेटी की शादी के बाद अनुराग कश्यप की खुशी का ठिकाना ही नहीं रहा। वो अपनी आंखों में आंसू नहीं रोक पाए। बेटी आलिया को दुल्हन बन देख भावुक हो गए।

आलिया कश्यप ने इंस्टाग्राम पर अपनी शादी की तस्वीरों को शेयर किया है। इसमें उन्हें अपने दूल्हे पर प्यार लुटाते हुए देखा जा सकता है। आलिया की शादी से फोटोज और वीडियोज भी सामने आए हैं, जिसमें वो दुल्हन के जोड़े में बेहद ही प्यारी लग रही हैं। सोशल मीडिया पर सामने आई आलिया की फोटोज में उन्हें दुल्हन के गेटअप में देखा जा सकता है। उन्होंने वेडिंग फंक्शन के लिए गुलाबी कलर का ब्राइडल लहंगा कैरी किया था। अपने प्यार से शादी करने पर अनुराग की बेटी की खुशी का ठिकाना ही नहीं था। शादी का ग्लो उनके चेहरे पर साफ देखने के लिए मिला है। तस्वीरों को शेयर करने के साथ ही आलिया न लिखा, ‘आज और हमेशा के लिए।’ इस पोस्ट के सामने आने के बाद लोगों ने उन्हें जमकर बधाइयां दी।

अब अगर सामने आई फोटोज में आलिया कश्यप के लुक की बात की जाए तो उन्होंने गुलाबी लहंगे के साथ चूड़ा और हैवी जूलरी कैरी किया था। आलिया ने अपने लुक को न्यूड मेकअप के साथ कंप्लीट किया था। इसमें वो बेहद ही प्यारी लग रही थीं। वहीं, उनके दूल्हे शेन ग्रेगोइरे की बात करें तो वो आलिया के लहंगे से मैच करते हुए क्रीम कलर की शेरवानी में नजर आए थे। दोनों की जोड़ी इस दौरान देखते ही बन रही थी।

आलिया ने दूल्हे संग लिपलॉक कर लुटाया प्यार

इसके साथ ही तस्वीरों में आलिया कश्यप को बेहद ही खुश देखा जा सकता है। उन्होंने अपने दूल्हे शेन ग्रेगोइरे संग लिपलॉक कर खूब प्यार भी लुटाया। इस खास पल की तस्वीर भी अनुराग कश्यप की बेटी ने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। इसके साथ ही फोटोज में देखा जा सकता है कि आलिया को उनकी सारी दोस्त फूलों की चादर की छांव में शादी के मंडप तक लेकर जा रही हैं। आलिया और शेन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। दोनों की जोड़ी को लोग खूब पसंद कर रहे हैं।

Pushpa 2: इधर अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा 2’ ने की छप्परफाड़ कमाई, उधर चोरी हो गई सारी रकम

आपको बता दें कि डायरेक्टर अनुराग कश्यप की बेटी आलिया कश्यप की शादी में इम्तियाज अली और उनकी बेटी भी पहुंची थीं। इसके अलावा अनुराग की दूसरी एक्स वाइफ कल्कि कोचलिन भी पहुंची थीं।

आलिया की शादी की तस्वीरें तो आपने देख ली। इसके साथ ही आप उनकी हल्दी की तस्वीरों को भी देख सकते हैं। डायरेक्टर अनुराग कश्यप की बेटी हसबैंड शेन ग्रेगोइरे के संग लिपलॉक करते हुए रोमांटिक नजर आई थीं।