दीपिका कक्कड़ मां बन गई हैं। इस बात की जानकारी उनके पति शोएब ने फैंस को दी है। उन्होंने बताया कि वह बेटे के माता-पिता बने हैं और बच्चा प्रीमेच्योर है।

20 जून को शोएब का जन्मदिन था और 21 जून की सुबह वह बेटे के पिता बन गए हैं। एक्टर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर गुड न्यूज शेयर की है। उन्होंने लिखा,”21 जून की सुब हमें बेटा हुआ है। ये प्रीमेच्योर डिलीवरी है लेकिन घबराने की कोई बात नहीं है। अपनी दुआओं में याद रखें।

दीपिका की डिलीवरी की खबर तेजी से सोशल मीडिया पर फैल गई है। ये कपल अपने हर की का अपडेट फैंस को यूट्यूब व्लॉग के जरिए देता रहता है। कुछ दिनों से शोएब काउंटडाउन कर रहे थे। लेकिन उन्हें भी नहीं पता था कि बर्थडे पर उन्हें इतना बड़ा तोहफा मिल जाएगा। शोएब ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीमें तमाम पोस्ट शेयर किए हैं और कुछ ही देर पहले उनकी आखिरी स्टोरी में गुडन्यूज शेयर की गई है।

शोएब और दीपिका ने प्रेग्नेंसी जर्नी से लेकर दीपिका की हेल्थ इश्यू और क्रेविंग तक के बारे में फैंस को बताया था। हाल ही में एक्ट्रेस ने कहा था कि आखिर के ये दिन उनके लिए काफी मुश्किल हो रहे हैं। वह सो नहीं पा रही हैं। पूरी प्रेग्नेंसी में वह काफी एक्टिव रहीं लेकिन अब उन्हें दिक्कत हो रही है।

आपको बता दें कि दीपिका ने शोएब को उनके जन्मदिन पर काफी खूबसूरत सरप्राइज दिया था। उन्होंने ऐसा केक बनवाया था जिसमें लिखा था ‘पापा टू बी’ यानी होने वाले पिता। इसकी तस्वीर शोएब ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की और साथ में ये भी लिखा था कि अब वह पिता बनने के लिए इंतजार नहीं कर सकते हैं।

गौहर खान की भविष्यवाणी गलत

आपको बता दें कि दीपिका ने अपने बेबी बंप के साथ तस्वीर शेयर की थी। जिसपर गौहर खान ने कहा था कि दीपिका को बेबी गर्ल का स्वागत करने के लिए तैयार हो जाना चाहिए। उन्हें लग रहा है कि दीपिका को बेटी होगी। लेकिन एक्ट्रेस ने बेटे को जन्म दिया है।