टीवी सीरियल ‘ससुराल सिमर का’ से पॉपुलर होने वाली एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ (Dipika Kakar) हाल ही में मां बनी हैं। वो इन दिनों अपने मदरहुड को इन्जॉय कर रही हैं। वो उनके पति शोएब इब्राहिम बेटे रुहान के साथ स्पेशल मोमेंट की तस्वीरें और वीडियोज शेयर करते रहते हैं। इसी बीच एक्ट्रेस को लेकर खबर सामने आ रही है कि उनकी अचानक से तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद दीपिका को आनन-फानन अस्पताल लेकर जाना पड़ा। इसके बारे में खुद एक्टर ने बताया है। उन्होंने अपने लेटेस्ट वीडियो के जरिए इसके बारे में जानकारी दी है।

दरअसल, दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम यूट्यूब व्लॉग के जरिए अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में कोई ना कोई अपडेट शेयर करते रहते हैं। इसी बीच एक्टर और दीपिका के पति ने लेटेस्ट वीडियो में एक्ट्रेस की तबीयत के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि उनकी अचानक से तबीयत बिगड़ गई थी। उन्हें वायरल फ्लू हुआ था। पिछले कई दिनों से ही उनकी तबीयत खराब चल रही थी। इसी बीच एक रात उनकी हालत कुछ ज्यादा ही खराब हो गई थी, जिसके बाद आधी रात को ही उन्हें अस्पताल लेकर जाना पड़ा।

फ्लू की वजह से उनके बेटे रूहान, दीपिका समेत परिवार के कई लोगों की तबीयत ठीक नहीं थी। दीपिका के गले में इतना दर्द और इंफेक्शन हो गया था कि एक रात अचानक से वो रोने लगी थीं। दर्द की वजह से वो सो भी नहीं पा रही थीं, जिसके बाद उनकी हालत देखकर शोएब परेशान हो गए और फिर वो उन्हें अस्पताल लेकर गए।

दीपिका ने दिया हेल्थ अपडेट

इसके साथ ही वीडियो में दीपिका कक्कड़ अपना हेल्थ अपडेट देती हैं। वो बताती हैं कि अभी ठीक नहीं हैं। उनके गले में काफी दर्द है। पिछले कई दिनों से उनका यही हाल है। एक्ट्रेस बताती हैं कि उनकी एक रात तो पहले ही खराब हो चुकी है। वो खूब रोने भी लगी थीं। तभी उन्हें अस्पताल ले जाया गया। इतना ही नहीं वो कहती हैं कि ये हाल उनकी मां और रूहान का भी है। आपको बता दें कि दीपिका कक्कड़ ने दो महीने पहले ही 21 जून को बेटे रूहान को जन्म दिया था।