Dinesh Lal Yadav, Nirahua: भोजपुरी सुपरस्टार निरहुआ की हाल ही में सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वाफी वायरल हुई थी। तस्वीर में दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात करते दिखाई दिए थे। इसके बाद खबर आई कि निरहुआ ने बीजेपी जॉइन कर ली है। खबर है कि निरहुआ यूपी के आजमगढ़ लोकसभा सीट से चुनाव लड़ सकते हैं। आज सुपरस्टार से नेता बनने की तरफ उनमुख एक्टर निरहुआ का एक वक्त ऐसा भी था जब उन्हें घर का खर्च भी चलना मुश्किल हो गया था। लेकिन आज निरहुआ को पैसों की कोई कमी नहीं है। एक फिल्म साइन करने का भोजपुरी सुपरस्टार निरहुआ लाखों रुपए लेते हैं।

यूपी के गाजीपुर के टंडवा गांव के रहने वाले निरहुआ का एक वक्त ऐसा था जब उनकी आर्थिक हालत बहुत खराब थी। निरहुआ के पिता की तनख्वा सिर्फ 3500 रुपए हुआ करती थी। इसी में घर का खर्च चला करता था और परिवार की जरूरतें पूरी करने की कोशिश जारी रहती थी। इस बीच अपनी हालत में सुधार लाने के लिए निरहुआ के पिता कोलकाता के लिए निकले। वह अपने साथ दोनों बेटों को लेकर कोलकाता चल पड़े, वहीं अपनी पत्नी और तीन बेटियों को गांव में ही छोड़ गए।

कठिन परिस्थितियों से जूझते हुए निरहुआ, उनके पिता और भाई एक झुग्गी में रहे। साल 1997 में निरहुआ अपने पिता और भाई के साथ वापस अपने गांव लौटे। इस बीच निरहुआ ने पढ़ाई पर पूरा जोर दिया। गाजीपुर के मलिकपुरा कॉलेज से उन्होंने अपनी बीकॉम की पढ़ाई पूरी की। निरहुआ के पिता की मंशा थी कि वह अच्छी पढ़ाई लिखाई कर नौकरी करें। लेकिन निरहुआ की किस्मत तो उनका भविष्य कहीं और ही लिख रही थी। गीत-संगीत में रमे निरहुआ ने अपने लिए सिनेमा का रास्ता चुना।

दरअसल, निरहुआ के चचेरे भई बिरहा गायक थे, विजय लाल यादव से निरहुआ काफी प्रभावित थे। ऐसे में निरहुआ ने गायिकी को अपना करियक बनाने का ठान लिया। एक इंटरव्यू में निरहुआ की माता चंद्रज्योति देवी ने कहा था- बचपन ही निरहुआ को संगीत का शौक था। भैंसिया की पीठ पर बैठ कर वह खूब गाने गाया करते थे।

बताते चलें, भोजपुरी सिनेमा में निरहुआ संग आम्रपाली की जोड़ी को खूब पसंद किया जाता है। निरहुआ रिएलिटी शो बिग बॉस में नजर आ चुके हैं। आज निरहुआ भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार हैं। वह एक फिल्म में काम करने के लिए करीब 40 से 50 लाख रुपए तक का मेहनताना लेते हैं।

(और ENTERTAINMENT NEWS पढ़ें)