बोनी कपूर नो एंट्री का सीक्वल बनाने के लिए तैयार हैं। 20 साल बाद आखिरकार मोस्टअवेटेड सीक्वल की एंट्री होगी। निर्माता बोनी कपूर ने पुष्टि की है कि उनकी 2005 की हिट मल्टी-स्टारर कॉमेडी फिल्म नो एंट्री के सीक्वल में तीन स्टार तो होंगे मगर सलमान खान, वरुण धवन या फरदीन खान नहीं बल्कि एक्टर वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अर्जुन कपूर इस फिल्म में नजर आएंगे।
नो एंट्री में सलमान खान, अनिल कपूर और फरदीन खान ने लीड रोल निभाया था जिसमें उनके साथ बिपाशा बसु, ईशा देओल, लारा दत्ता और सेलिना जेटली भी थीं। यह बॉक्स ऑफिस पर सफल रही थी। अनीस बज्मी ने इस फिल्म का निर्देशन किया था।
लंबे समय से ऐसी खबरें आ रही हैं कि निर्माता बोनी कपूर सलमान और अनिल के साथ उनके किरदार को दोहराते हुए सीक्वल बनाने की कोशिश कर रहे थे। कई मौकों पर, बज़्मी और बोनी कपूर ने यह भी साझा किया था कि वे एक स्क्रिप्ट के साथ तैयार थे और इन स्टार्स के ग्रीन फ्लैग का इंतजार कर रहे थे। मगर अब Indianexpress.com के साथ एक इंटरव्यू में, बोनी कपूर ने पुष्टि की कि नो एंट्री 2 आखिरकार अब नए कलाकारों के साथ बन रही है। बोनी ने कहा, “फिल्म पर काम चल रहा है और हम इसके लिए तैयार हैं। यह बहुत बड़ा है और हम संभवत: इस साल दिसंबर तक इसे शुरू कर देंगे। हमें वरुण, अर्जुन और दिलजीत मिल गए हैं। बहुत सारी एक्ट्रेसेज भी होंगी।”
नो एंट्री को 2025 में 20 साल पूरे हो जाएंगे, और तभी सीक्वल रिलीज करने का प्लान है। खबरों के मुताबिक सीक्वल में वरुण, दिलजीत और अर्जुन डबल रोल में होंगे।
