Dilip Kumar Birth Anniversary 2023: दिलीप कुमार बॉलीवुड के ऐसे स्टार रहे हैं, जो ना केवल अपनी अदायगी बल्कि गुड लुकिंग और अंदाज के लिए भी जाने जाते हैं। उन्हें इंडस्ट्री का सदाबहार एक्टर कहा जाता है। उनका दर्शकों और फैंस के बीच ऐसा क्रेज रहा है कि उनकी कोई भी फिल्म आती थी तो उसे जरूर हिट होना है। लड़कियां तो उनसे शादी करने के लिए इस कदर दीवानी थीं कि उनकी एक झलक पाने का बेसब्री से इंतजार करती थीं। यहां तक कि उनके काला कोट पहनने तक पर बैन लगा दिया गया था। दिलीप कुमार के दीवानों में से एक सायरा बानो भी रही हैं। वो महज 12 साल की उम्र में ही एक्टर से शादी की जिद कर बैठी थीं। लेकिन, किसी को कहां पता था कि एक दिन ये बात सच ही हो जाएगी। चलिए बताते हैं इनकी पहली मुलाकात का दिलचस्प किस्सा…
दरअसल, दिलीप कुमार की आज बर्थ एनिवर्सरी है। इस मौके पर फैंस और बॉलीवुड सेलेब्स ने उन्हें याद किया है। ऐसे में इस खास मौके पर आपको दिलीप कुमार और सायरो बानो की पहली मुलाकात और एक्ट्रेस के उस सवाल का किस्सा बता रहे हैं। बात ऐसी थी कि सायरा बानो जब थोड़ी बड़ी हो गई थीं तो उनके सिर दिलीप कुमार की दीवानगी उतर गई थी और वो 19 साल की उम्र में एक्टर राजेंद्र कुमार से शादी करना चाहती थीं। उस समय वो 34 साल के थे और शादीशुदा बाल-बच्चे वाले थे। लेकिन, उनकी मां को ये मंजूर नहीं था। उनकी बातों का असर एक्ट्रेस पर नहीं पड़ा और उन्होंने राजेंद्र कुमार के साथ अपना रिश्ता जारी रखा।
मां नसीम बानो ने दिलीप कुमार से किया अनुरोध
जब मां नसीम बानो के लाख समझाने के बाद भी सायरा बानो ने राजेंद्र कुमार से रिश्ता बरकरार रखा तो ये देखते हुए उन्हें लगा कि अब वो नहीं मानेंगी। इसके बाद उन्होंने दिलीप कुमार की मदद ली। क्योंकि सायरा उन्हें बचपन से ही बहुत मानती थीं। ऐसे में उन्हें लगा कि अगर वो समझाएंगे तो वो मान जाएंगी। इसी उम्मीद के साथ नसीम बानो ने दिलीप से मिन्नतें की वो सायरा को समझाएं। पहले तो एक्टर ने ऐसा करने से मना कर दिया फिर नसीम की लाख मिन्नतों के बाद वो मान गए।
सायरा बानो के सवाल ने किया परेशान
सायरा बानो और दिलीप कुमार पहले कभी मिले नहीं थे और ना ही इनके बीच कभी बातचीत हुई थी। बढ़ती उम्र के साथ सायरा अपने बचपन को लगभग भुला चुकी थीं। फिर एक दिन दिलीप कुमार, सायरा बानो को उनकी मां नसीम बानो के कहने पर समझाने पहुंच गए। उन्होंन एक्ट्रेस को समझाया कि अगर वो पहले से शादीशुदा राजेंद्र कुमार से शादी करती हैं तो वो महज एक दूसरी महिला बनकर रह जाएंगी। अब सायरा बानो को तो उन पर क्रश था और मौका भी अच्छा था क्योंकि वो उनके सामने थे। ऐसे में बिना सोचे-समझे सायरा ने दिलीप की बात परी होते ही उनसे पूछ लिया, ‘तो क्या आप मुझसे शादी करेंगे?’
अब इतना सुनने के बाद दिलीप कुमार की बोलती बंद। वो थोड़ी देर के लिए खामोश हो गए। वो कुछ मिनटों के लिए चुप रहे और फिर उस जगह से चले गए। कुछ समय के बाद दिलीप ने भी सायरा का साथ देने का फैसला किया और दोनों की दोस्ती हुई। फिर ये प्यार में बदल गई। वहीं, सायरा बानो को जब दिलीप का साथ मिला तो वो राजेंद्र कुमार को भूल गईं।
सायरा बानो से हर दिन फ्लाइट से मिलने जाते थे दिलीप कुमार
सायरा बानो और दिलीप कुमार कुछ समय तक रिश्ते में रहे। लंबे समय तक एक्ट्रेस चेन्नई में रहीं। वहीं, एक्टर मुंबई में रहा करते थे और ऐसे में मिलना संभव नहीं था लेकिन मिलना तो जरूरी था। ऐसे में दिलीप कुमार मुंबई में शूटिंग करने के बाद रोज सायरा बानो से मिलने जाया करते थे। वो मुंबई से चेन्नई फ्लाइट से जाते थे और मिलकर कुछ ही घंटों में लौट आते थे। सायरा को बाहर जाने के लिए मां की इजाजत नहीं थी। कुछ सालों तक रिलेशनशिप में रहने के बाद दोनों ने 11 अक्टूबर, 1966 को शादी कर ली। उस समय सायरा बानो की उम्र 22 साल थी और दिलीप 44 के थे।