प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा ने हाल ही में अपने इंटरव्यू में बेटी, उनके करियर और पर्सनल लाइफ को लेकर खूब सारी बातें की हैं। मधु चोपड़ा ने ये भी बताया कि उनका अपने दामाद निक जोनस के साथ बहुत प्यारा रिश्ता है। उन्होंने निक जोनस के साथ अपनी शुरुआत की मुलाकातों के बारे में भी बताया और कहा कि जब वो निक से मिली थीं, प्रियंका ने उससे पहले ही शादी का फैसला कर लिया था।

लेहरे रेट्रो को दिए इंटरव्यू में मधु चोपड़ा से पूछा गया कि उन्हें निक जोनस कैसे पसंद आए? इस पर उन्होंने कहा, “आई लव हिम।” इसके साथ ही उन्होंने प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की उम्र के अंतर पर भी बात की और कहा कि ये सारी बातें मायने नहीं रखती। मधु चोपड़ा से पूछा गया कि जब प्रियंका और निक जोनस का रिश्ता प्यार में बदल गया था तो उन्हें कैसा लगा? इस पर मधु चोपड़ा ने बताया कि जब तक वो खुद निक से नहीं मिली थीं वो उन्हें ठीक से नहीं जानती थीं। मगर जब वो उन्हें मिलीं तो निक ने उनके लिए बहुत खूबसूरत गाना गाया था और दोनों ने बहुत सारी बातें भी की थी।

मधु चोपड़ा ने कहा, “उन्होंने एक नया गाना बनाया था, उन्होंने इसे प्रियंका के लिए लिखा था और उसके बाद उन्होंने इसे कई बार गाया।” मधु ने कहा कि निक बहुत कॉन्फिडेंट और कंफर्टेबल इंसान हैं।

उम्र के अंतर पर क्या है प्रियंका चोपड़ा की मां की राय?

मधु चोपड़ा से पूछा गया कि क्या उन्हें कभी प्रियंका और निक के बीच उम्र के अंतर से परेशानी हुई है। इस पर मधु चोपड़ा ने कहा कि उन्हें ऐसा बिल्कुल नहीं लगता और उन्होंने कहा कि उनकी एक दोस्त है जो उनके पति से 15 साल बड़ी है और वे लगभग 35 सालों से खुशहाल शादीशुदा जीवन जी रहे हैं। मधु चोपड़ा ने कहा, “उम्र सिर्फ एक नंबर है जो लोगों के दिमाग में है, वो लोग जो इसे मुद्दा बनाना चाहते हैं। दिल मिलने चाहिए, दिमाग मिलने चाहिए।”

बता दें कि प्रियंका चोपड़ा ने दिसंबर 2018 में निक जोनास से शादी की थी और दोनों की एक बेटी है। हाल ही में दोनों प्रियंका के भाई सिद्धार्थ चोपड़ा की शादी में भारत आए थे। मधु चोपड़ा ने उनकी कई फोटो भी शेयर की थीं।

/‘इसे जरा भी दुख नहीं था…’, प्रियंका चोपड़ा ने पिता के निधन के 6 दिन बाद रखी थी मां के लिए पार्टी, मधु चोपड़ा ने किया खुलासा