Dil Bechara Movie Review, Release on Disney Plus Hotstar Updates: सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की फिल्म ‘दिल बेचारा’ आज 24 जुलाई को डिजनी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज हो गई है। फिल्म की एक्ट्रेस संजना ने फिल्म का एक सीन शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- मेरे मैनी, आशा हैं कि तुम हम सभी को देख रहे हो, दुआएं दे रहे हो और हमें आसमान की ओर देखते, तुम्हें ढूंढते देख हंस रहे हो। जैसे मुकेश छाबड़ा ने बहुत सही कहा है कि हम दोनों की पहली फिल्म तुम्हारी आखिरी कैसे हो सकती है? जिंदगी लोगों के लिए आसान नहीं होती। हमें इस रास्ते पर चलते रहने की शक्ति देने का शुक्रिया। यही ताकत हमें मुश्किल समय में खड़े रहने की हिम्मत दे रही है।

सुशांत सिंह राजपूत की इस फिल्म का नाम पहले ‘दिल बेचारा’ नहीं था। जी हां, फिल्म को पहले किसी औऱ नाम से रिलीज करने का डिसाइड किया गया था। सुशांत की फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर भी दूसरे नाम से रिलीज किया गया था। फिल्म का पहला टाइटल रखा गया था- ‘Kizie Aur Manny’।

जी हां, इस फिल्म की कहानी किजी और मन्नी के इर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म में किजी का किरदार निभा रही हैं संजना सांघी और मन्नी बनी हैं सुशांत सिंह राजपूत। फिल्म के मेन कैरेक्टर्स के नाम पर फिल्म का टाइटल रखा गया था। सुशांत की ये फिल्म बहुत पहले ही रिलीज हो जानी थी। लेकिन कोरोना काल के बीच में आने से सब कुछ थम सा गया और फिल्म रिलीज के लिए पेंडिंग पड़ी रहीं। इस बीच सुशांत और संजना की फिल्म का टाइटल भी बदल दिया गया- दिल बेचारा।

सुशांत की फिल्म डिजनी प्लस हॉटस्टार (Disney Plus Hotstar) पर रिलीज हुई है। खास बात ये है कि फिल्म को फ्री ऑफ कास्ट रखा गया है। यानी कि सुशांत की फिल्म वह लोग भी देख सकेंगे जिन लोगों के पास डिजनी हॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन नहीं है। सुशांत की ये फिल्म उन्हें ट्रिब्यूट के तौर पर भी रिलीज की जा रही है।

बॉलीवुड के सुपर फाइन एक्टर सुशांत को उनके फैंस आज बहुत याद कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर Dil Bechara का काफी Buzz क्रिएट हो रखा है। फैंस लगातार रिक्वेस्ट कर रहे हैं, कि लोग इस फिल्म को डिजनी पर जरूर देखें और सुशांत की इस आखिरी फिल्म को सुपरहिट बनाएं। सोशल मीडिया पर फिल्म के ट्रेलर और गानों को खूब पसंद किया जा रहा है। आइए जानते हैं क्या बोल रहे हैं फैंस:-

Live Blog

Highlights

    05:47 (IST)25 Jul 2020
    हम इसे आप सभी के लिए स्पेशल बनाना चाहते हैं, डेट-टाइम को लॉक कर लीजिए: मुकेश

    दिल बेचारा फिल्म के डायरेक्टर मुकेश ने पोस्ट साझा करते हुए लिखा है, ‘हम इसे आप सभी के लिए और स्पेशल बनाना चाहते हैं, तो इस डेट और टाइम को लॉक कर लीजिए। चलिए सब इसे साथ देखते हैं। एक ही वक्त पर, अलग-अलग जगहों से, एक ऑडियंस बनकर। ये सुशांत के लिए है’।

    05:05 (IST)25 Jul 2020
    हॉलीवुड फिल्म 'द फॉल्ट इन आर स्टार्स' का रीमेक है दिल बेचारा

    'दिल बेचारा' साल 2014 में आई हॉलीवुड फिल्म 'द फॉल्ट इन आर स्टार्स' का रीमेक है। 'द फॉल्ट इन आर स्टार्स' मूवी जॉन ग्रीन की किताब पर आधारित थी।

    21:49 (IST)24 Jul 2020
    दर्शकों के दिल में उतरती है सुशांत की फिल्म

    सुशांत के रोल ने दर्शकों में इमोशन जगाने की पूरी कोशिश की है। पूरी फिल्म के दौरान दर्शक 1 पल के लिए भी अपना ध्यान सुशांत के शानदार अभिनय से नही हटा पाते। सुशांत की पिछली फिल्म छिछोरे की तरह ये फिल्म भी सीधा दर्शकों के दिलों में उतरती हुई नजर आती है। सुशांत ने फिल्म में मैनी का किरदार निभाया है जो एक दिव्यांग होते हुए भी जिंदगी खुल के जीता है।

    21:30 (IST)24 Jul 2020
    कुछ इस तरह है फिल्म की कहानी

    फिल्म की कहानी काफी शानदार है सुशांत खुलकर अपनी लाइफ एन्जॉय कर रहा होता है इस बीच उसकी मुलाकात होती है थाइरॉयड कैंसर से जूझ रही बंगाली लड़की कीजी बासु से। कीजी हमेशा एक ऑक्सीजन सिलिंडर लेकर साथ चलती है, और जिंदगी में हमेशा दुखी रहती है। जब कीजी खुशनुमा मैनी से मिलती है तो उसकी जिंदगी पूरी तरह से बदल जाती है। इस फिल्म का एंड काफी इमोशनल है मैनी, कीजी के हर सपने को पूरा करने की कोशिश करता है पर आखिर में खुशी-खुशी लाइफ को अलविदा कह देता है।

    20:49 (IST)24 Jul 2020
    मनीष मल्होत्रा ने किया सुशांत को याद...

    मनीष मल्होत्रा ने सुशांत की फिल्म दिल बेचारा देखते हुए एक तस्वीर शेयर की है। मनीष ने लिखा कि सुशांत की आखिरी फिल्म वो अपने परिवार के साथ देख रहे हैं।

    20:30 (IST)24 Jul 2020
    स्वरा भास्कर ने किया ट्वीट

    स्वरा भास्कर ने लोगों से दिल बेचारा देखने और प्यार और सकारात्मकता फैलाने का आग्रह किया। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, "'दिल बेचार' देखें और प्यार और सकारात्मकता फैलाएं! याद रखें कि यह सुशांत के बारे में है! लोगों और उनके प्रतिशोध के बारे में नहीं। प्यार और शुभकामनाएं भेजना और उनकी आत्मा को शांति मिले।

    20:05 (IST)24 Jul 2020
    अरमान मलिक ने किया ट्वीट

    सिंगर अरमान मलिक ने ट्वीट करते हुए इस बारे में जानकारी दी है कि वो सुशांत की अंतिम फिल्म देख रहे हैं। अरमान ने लिखा बहुत ही भारी मन से सुशांत की ये फिल्म देख रहा हूं। तुम हमेशा याद आओेगे सुशांत।

    19:38 (IST)24 Jul 2020
    द फॉल्ट इन आर स्टार्स' की है रीमेक है दिल बेचारा

    फिल्म ‘दिल बेचारा’ हॉलीवुड फिल्म 'द फॉल्ट इन आर स्टार्स' का हिंदी रीमेक हैं। ये फिल्म साल 2014 में रिलीज हुई थी. ‘द फॉल्ट इन आर स्टार्स’ जॉन ग्रीन की 2012 में आई किताब पर आधारित थी। इस फिल्म में हेजल ग्रेस नाम के कैरेकटर जो कि एक टीनेजर है उसे थायरॉइड कैंसर होता है।

    18:36 (IST)24 Jul 2020
    नेपोटिज्म को लेकर छिड़ी है बहस

    सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से ही सोशल मीडिया पर नेपोटिज्म को लेकर बहस छिड़ी हुई है। सोनाक्षी सिन्हा, करण जौहर, सलमान खान, सोनम कपूर जैसे कलाकारों को सोशल मीडिया पर ट्रोल का सामना करना पड़ रहा है।

    17:58 (IST)24 Jul 2020
    भूमि पेडनेकर ने किया सुशांत सिंह राजपुत को याद

    भूमि पेडनेकर ने भी 'दिल बेचारा' का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, 'यह कहते हुए मेरा दिल टूट जाता है... चलिए एक साथ आएं और सुशांत की इस आखिरी फिल्म को हमेशा के लिए यादगार बना दें।

    17:29 (IST)24 Jul 2020
    इन फिल्मों मेेंं नजर आ चुकी हैं संजना

    सुशांत स‍िंंह राजपूत की फ‍िल्‍म दिल बेचारा की अभिनेत्री संजना संघी रॉकस्टार, हिंदी मीडियम और फुकरे रिटर्न जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। साल 2011 में रिलीज हुई इम्तियाज अली की फ‍िल्‍म रॉकस्टार में संजना संघी ने नरगिस फाखरी की छोटी बहन ‘मैंडी’ की भूमिका निभाई थी।

    17:04 (IST)24 Jul 2020
    मुफ्त में देख सकेंगे सुशांत की फिल्म

    फिल्म का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। अपने चहेते को खो चुके उनके फैंस के लिए फिल्म के मेकर्स ने फैसला लिया है कि इसके लिए किसी को भी हॉटस्टार पर किसी तरह का सब्सक्रिप्शन नहीं लेना होगा। यानि नॉन सब्सक्राइबर्स भी सुशांत की आखिरी फिल्म देख सकेंगे।

    15:11 (IST)24 Jul 2020
    रिया पर लगे थे इल्जाम..

    सोशल मीडिया पर रिया को ट्रोल किया जाने लगा था। सुशांत फैंस रिया पर आरोप लगाते दिखे कि सुशांत की मौत उनकी वजह से हुई है। इस बीच रिया से मुंबई पुलिस ने पूछता भी की थी।

    14:26 (IST)24 Jul 2020
    सुशांत की कथित गर्लफ्रेंड पर उठे थे सवाल!

    रिया चक्रवर्ती ने अपने सोशल मीडिया से सुशांत डेथ केस को लेकर गृह मंत्री से गुजारिश की थी कि वह मामले में सीबीआई जांच की इजाजत दें। सोशल मीडिया पर फैंस ऐसे में रिया पर सवालर खड़े करते दिखे थे कि 'सुशांत की मौत के एक महीने का ये खयाल आया है कि सुशांत की मौत की सीबीआई जांच भी करानी है।' 

    13:44 (IST)24 Jul 2020
    तुम्हारे प्यार को सेलिब्रेट करूंगी- रिया चक्रव्रर्ती

    सुशांत की कथित गर्लफ्रेंड रिया चक्रव्रर्ती ने भी सुशांत की फिल्म का पोस्टर शेयर किया है। पोस्टर में उन्होंने लिखा है- मुझे पता है तुम हमारे साथ हो, जब हम इस फिल्म को देखेंगे तब भी तुम हमारे साथ होंगे। मैं तुम्हारे प्यार को तुम्हारे साथ को सेलिब्रेट करूंगी।

    13:03 (IST)24 Jul 2020
    Kriti Senon ने शेयर किया सुशांत की फिल्म का पोस्टर

    Kriti Senon ने भी सुशांत की फिल्म को लेकर एक पोस्ट शेयर किया जिसमें उन्होंने फिल्म से सुशांत और संजना का एक छोटा सा क्लिप शेयर किया। कृति ने पोस्ट के साथ दो रेड हार्ट भी शेयर किए।

    12:59 (IST)24 Jul 2020
    एक्टर करण वाही ने दिल बेचारा का किया प्रमोशन..

    टीवी एक्टर करण वाही ने अपने इंस्टाग्राम से सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म दिल बेचारा को लेकर पोस्ट किया है। पोस्ट में उन्होंने फैंस को जानकारी दी है कि यूजर्स सुशांत की ये फिल्म जरूर देखें। अपने पोस्ट में करण सुशांत को याद करते हुए कहते हैं- भाई तुम सदा के लिए हमारे साथ हो।

    12:45 (IST)24 Jul 2020
    'Sushant Singh Rajput की फिल्म देखो और उन्हें याद करो....'

    सुशांत की फिल्म के फायदे को लेकर फैंस के मन में संशय बना हुआ है। ऐसे में कई दूसरे यूजर्स कहते दिखे - 'सुशांत की फिल्म दिल बेचारा के राइट्स डिजनी ने खरीदे हैं। ऐसे में फायदा और नुकसान अब डिजनी का ही होगा, रूमर्स स्प्रेड न करो। बस फिल्म देखो और सुशांत को याद करो।'

    12:43 (IST)24 Jul 2020
    बोल पड़े सुशांत के फैंस

    एक फैन ने कहा- 'मैं सलमान खान औऱ करण जौहर की फिल्मों का बॉयकट करता हूं।' फैंस कहते दिख रहे हैं-'चलो आज एक आम आदमी की ताकत दिखाते हैं। सुशांत की फिल्म हिट करा के दिखाते हैं। और बाकी इंडस्ट्री का बिजनस ठप करके दिखाते हैं।'

    12:41 (IST)24 Jul 2020
    इंडस्ट्री के बड़े स्टार्स का बॉयकॉट..

    सुशांत के फैंस फिल्म इंडस्ट्री के बड़े लोगों से बहुत नाराज हैं।.अपनी नाराजगी वह अपने शब्दों में जाहिर कर रहे हैं। ट्विटर पर कहा जा रहा है कि 'सुशांत की फिल्म ज्यादा से ज्यादा लोग देखें. और बाकी बड़े स्टार्स जिन्होंने सुशांत के लिए सपोर्ट नहीं किया उनकी फिल्मों का बॉयकॉट किया जाए।'

    12:38 (IST)24 Jul 2020
    Dil Bechara Day मना रहे फैंस..

    सोशल मीडिया पर सुशांत और उनकी फिल्म का नाम टॉप ट्रेंड पर है। सुशांत के फैंस आज के दिन को 'दिल बेचारा डे' कहकर बुला रहे हैं। फैंस कहते दिख रहे हैं- 'जिस दिन का इंतजार था आज वह दिन आ गया है, प्लीज गाइज सुशांत की फिल्म जरूर देखना।'