सलमान खान के शो ‘बिग बॉस 18’ में नजर आ चुके दिग्विजय राठी (Digvijay Rathee) इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। उनकी एक्स गर्लफ्रेंड उन्नति तोमर ने उन पर रिलेशनशिप में धोखा देने का आरोप लगाया है। उन्नति ने सोशल मीडिया पर लाइव आकर उन पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं और दावा किया है कि वो खुद कई लड़कियों के साथ सो चुके हैं और उन पर चीटिंग का आरोप लगा रहे हैं। इस बीच उन्होंने उनका नंबर भी लीक कर दिया। इस पर दिग्विजय राठी की ओर से रिएक्शन भी आया है और उन्होंने निराशा जताई है। चलिए बताते हैं उन्होंने क्या कुछ कहा।
दिग्विजय राठी की एक्स गर्लफ्रेंड उन्नति हाल ही में इंस्टाग्राम पर लाइव आईं। उनका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें उन्हें दिग्विजय संग अपने रिश्ते को लेकर बात करते हुए देखा जा सकता है, जिसमें वो ‘बिग बॉस 18’ के एक्स कंटेस्टेंट पर कई गंभीर आरोप लगाने के साथ ही कई खुलासे भी करती हैं। उन्नति ने ये भी दावा किया है कि वो कई बार उनसे पैसे ऐंठने का भी दबाव बनाते थे।
दरअसल, दिग्विजय राठी ने उन्नति तोमर को उनके एक्स बॉयफ्रेंड आदित्य संग बातचीत करने पर धोखेबाज कहा था, जिसे लेकर अब उन्नति ने रिएक्शन दिया है और कई गंभीर आरोप लगाकर सारी पोल खोल दी है। लाइव वीडियो में वो कहती हैं कि सब कुछ इतना खराब हो गया कि उन्होंने आदित्य से बात करना हंद कर दिया। वो दिग्विजय से उस लेवल पर बात करने लगी थीं। दोनों की 6 घंटे तक बातें होती थीं। उन्नति दावा करती हैं कि वो दिग्विजय से प्यार करने लगी थीं। लेकिन, उनको मालूम नहीं था कि ये सब झूठ है। उन्नति आगे बताती हैं कि जब भी वो अपने एक्स बॉयफ्रेंड आदित्य के बारे में बात करती थीं तो वो उन्हें छोड़ने के लिए कहते थे और अपने रिश्ते पर ध्यान देने के लिए कहते थे।
उन्नति अपने वीडियो में ये भी दावा करती हैं कि दिग्विजय उन पर धोखेबाज के आरोप लगाते हैं जबकि वो खुद कई लड़कियों के साथ रातें गुजार चुके हैं। इसमें वो एक दो लड़कियों के नाम भी लेती हैं। दिग्विजय की एक्स आगे अफसोस जताते हुए कहती हैं कि काश कि उन्होंने ही दिग्विजय को धोखा दिया होता।
‘बिग बॉस’ से लौटने के बाद किया ऐसा सलूक
वीडियो में उन्नति आगे पोल खोलती हैं कि 10 अक्टूबर को उन्होंने दिग्विजय से ब्रेकअप कर लिया था। तीन दिनों तक वो कुछ लोगों के साथ रहे और बातें बनाते रहे। उन्नति को ये सब ठीक नहीं लग रहा था। दिग्विजय की एक्स ये भी दावा करती हैं कि 15 अक्टूबर को उनको कहीं ट्रिप पर चलने के लिए मैसेजा आता है। वो इसे देखकर शॉक्ड रह जाती हैं कि ये क्या बकवास है? वो ये भी दावा करती हैं कि ‘बिग बॉस’ से लौटने के बाद उन्होंने उन्हें (दिग्विजय) को कई बार फोन भी किया, घर गईं लेकिन, उन्होंने गेट तक नहीं खोला।
लाइव के दौरान लीक किया फोन नंबर
इसके साथ ही उन्नति ने अपने लाइव सेशन के बाद दिग्विजय राठी का फोन नंबर तक लीक कर दिया। इतना ही नहीं, उनके साथ अपनी बातचीत के चैट के स्क्रीनशॉट भी ऑनलाइन शेयर कर दिए। वहीं, चैट लीक करने के साथ ही उन्होंने दिग्विजय पर धोखा देने का झूठा आरोप लगाने की आलोचना भी की।
दिग्विज राठी ने नंबर लीक पर लगाई फटकार
वहीं, उन्नति के आरोपों और फोन नंबर लीक के बाद दिग्विजय राठी का भी रिएक्शन सामने आया। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर बयान जारी करते हुए कहा कि उन्होंने हमेशा सभी की प्राइवेसी को अहमियत दी है और इसी वजह से वो शो में और बाद में भी चुप रहे। दिग्विजय ने दावा किया कि वो विवादों में नहीं आना चाहते थे इसलिए इंटरव्यूज से भी दूर रहे। उन्होंने पोस्ट में इसकी निंदा की गई कि उनकी पर्सनल बाउंड्रीज का सम्मान नहीं किया गया। दिग्विजय ने कहा कि किसी का फोन नंबर लीक करना कभी भी ठीक नहीं है। अंत में दिग्विजय ने कहा कि ऐसा माहौल बनाना जारी रखें जहां एक-दूसरे को समर्थन मिल सके और एक-दूसरे को आगे बढ़ाएं।
गौरतलब है कि दिग्विजय राठी और उन्नति की मुलाकात एमटीवी शो स्प्लिट्सविला एक्स5 में हुई थी। इसी शो के दौरान वो रिलेशनशिप में आए थे। लेकिन बाद में उनका ब्रेकअप हो गया था।
