बॉलीवुड से हॉलीवुड तक का सफर तय करने वालीं ‘देसी गर्ल’ प्रियंका चोपड़ा एक बार फिर से अमेरिकन टीवी सीरीज ‘क्वॉन्टिको’ में नजर आएंगी। इसके चलते प्रियंका ने ‘क्वॉन्टिको’ सीजन 3 के लिए शूट शुरू कर दिया है। प्रियंका ने इस बात की जानकारी खुद सोशल मीडिया पर दी है। प्रियंका बॉलीवुड के अलावा हॉलीवुड की भी चर्चित सेलिब्रिटी हैं। जबरदस्त एक्टिंग की बदौतल प्रियंका को हमेशा सराहना मिलती रही है। वह अपने काम के लिए काफी सीरियस रहती हैं। आइए आज हम आपको उनसे जुड़ा एक वाकया बताते हैं जो साबित करता है कि वह एक बेहतरीन एक्ट्रेस होने के साथ-साथ एक साहसी महिला भी हैं।
आपको साल 2014 में रिलीज हुई प्रियंका चोपड़ा स्टारर फिल्म मैरी कॉम तो याद ही होगी। यह फिल्म भारतीय मुक्केबाज मैरी कॉम की बायोपिक फिल्म थी। इस फिल्म में मैरी कॉम का किरदार प्रियंका चोपड़ा ने निभाया था।
प्रियंका ने इस फिल्म के लिए काफी मेहनत की थी, चाहे वह हार्ड वर्कआउट हो या सिर मुंडाने का सीन। इस फिल्म में वह बहुत हद तक व्यूअर्स को विश्वास दिलाने में कामयाब हुई थीं कि वह खुद मैरी कॉम हैं। यह साल की सुपरहिट फिल्म साबित हुई थी।
इस फिल्म में लाजवाब एक्टिंग के लिए प्रियंका को काफी सराहना मिलती हैं लेकिन फिल्म के पीछे उनके साहस को कम ही लोग जानते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक साल 2013 में पिता अशोक चोपड़ा के निधन के कुछ दिन बाद ही प्रियंका ‘मैरी कॉम’ की शूटिंग के लिए सेट पर पहुंच गई थीं।
प्रियंका का यह फैसला वाकई मुश्किल रहा होगा। वहीं उन्होंने पिता के निधन का दर्द किसी को जाहिर नहीं होने दिया और अपना काम पूरा किया। मशहूर एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड की सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस में से एक हैं। उनके फैंस भारत में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी हैं।
साल 2003 में प्रियंका चोपड़ा ने फिल्म ‘द हीरो: लव स्टोरी ऑफ ए स्पाई’ से बॉलीवुड इंडस्ट्री में कदम रखा था। हालांकि उनका फिल्मी करियर उनके मिस वर्ल्ड बनने के बाद साल 2002 में तमिल फिल्म ‘थमिजान’ से शुरू हो हुआ था।