मल्टीस्टारर फिल्म ‘धुरंधर’ लोगों को काफी पसंद आ रही है। हर कोई इसकी तारीफ कर रहा है। फिल्म की कहानी, अभिनय, निर्देशन, एक्शन, वीएफएक्स और म्यूजिक समेत सभी चीजों ने दर्शकों का दिल जीत लिया है। हालांकि, इसके बावजूद कुछ ऐसे लोग हैं, जो आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस मूवी की आलोचना भी कर रहे हैं। इन्हीं में एक कंटेंट क्रिएटर ध्रुव राठी भी रहे। उन्होंने इसे प्रोपेगेंडा बता दिया था। अब आदित्य ने भी अप्रत्यक्ष रूप से क्रिएटर को जवाब दिया है।

आदित्य धर ने पोस्ट किया री-शेयर

दरअसल, एक महिला ने ‘धुरंधर’ और आदित्य धर की तारीफ करते हुए एक पोस्ट शेयर किया। उस पोस्ट में बिना नाम लिए वीडियो क्रिएटर का भी जिक्र किया गया। पोस्ट में लिखा था, “भारतीय सिनेमा में इतिहास फिर से लिखा जा रहा है। उन पुरुषों और महिलाओं द्वारा जिनके दिलों में देश के लिए गहरा प्रेम है। वो अपने देश के लोगों को एक कहानी सुनाना चाहते थे। ‘धुरंधर’ की बॉक्स ऑफिस सफलता की सबसे अच्छी बात यह है कि यह पूरी तरह से ऑर्गेनिक है। रिलीज के पहले हफ्ते में कॉर्पोरेट बुकिंग का रोना रोने वाले सभी लोग अचानक चुप हो गए हैं।”

यह भी पढ़ें: Dhurandhar Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर नहीं थम रहा ‘धुरंधर’ का तूफान, रणवीर की फिल्म 900 करोड़ कमाने से इतनी दूर

इसके आगे पोस्ट में लिखा गया, “हाल ही में एक वीडियो मेकर ने फिल्म की आलोचना करने की कोशिश की, लेकिन वह खुद आलोचना की लहर में बह गया। ‘धुरंधर’ आजकल क्रेज में है। यह एक ऐसी सुनामी है जो अपने रास्ते में आने वाली किसी भी दूसरी रिलीज को बहा ले जाएगी। एक सुनामी जो 2026 तक चलेगी।”

बिना नाम लिए दिया जवाब

इस पोस्ट को अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम की स्टोरी पर ‘धुरंधर’ के डायरेक्टर आदित्य धर ने री-शेयर किया। उन्होंने पोस्ट शेयर करते हुए उसपर हाथ जोड़ने वाला इमोजी भी लगाया। अब कई लोग इसे आदित्य का ध्रुव राठी को दिया सीधा जवाब मान रहे हैं।

यह भी पढ़ें: Dhurandhar Actor’s Fees: रणवीर सिंह या अक्षय खन्ना? जानें ‘धुरंधर’ के लिए किसे मिली सबसे ज्यादा फीस