रणबीर कपूर और करीना कपूर के कजिन आदन जैन एक बार फिर शादी के बंधन में बंधने जा रहे है। जनवरी में आदर ने अपनी गर्लफ्रेंड अलेखा से व्हाइट वेडिंग की थी और एक बार फिर दोनों इंडियन फैट वेडिंग करने जा रहे हैं। इस शादी के प्री-वेडिंग फंक्शन शुरू हो चुके हैं और पूरा कपूर परिवार, करीना कपूर खान, करिश्मा कपूर और इस परिवार की बहू एक्ट्रेस आलिया भट्ट भी सभी रस्मों में नजर आ रही हैं। जया बच्चन और टीना अंबानी भी शादी के फंक्शन में शामिल हुईं। इस बीच जिस चीज ने सभी का ध्यान अपनी तरफ खींचा वो भी अलेखा के लिए आदर की स्पीच, जिसमें उन्होंने कहा कि अपने जीवन के कई सालों में उन्होंने टाइमपास किया, लेकिन सच्चा प्यार सिर्फ अलेखा से ही हुआ।
आदर ने अपनी स्पीच में कहा, “मैंने इनसे हमेशा प्यार किया और मैं हमेशा इनके साथ रहना चाहता था लेकिन इनके साथ रहने का मौका नहीं मिला। तो इन्होंने मुझे टाइम-पास करने के लिए 20 साल के इस लंबे सफर पर भेज दिया, लेकिन आखिर में, ये इंतजार अच्छा था क्योंकि मैं इस, खूबसूरत लेडी से शादी कर रहा हूं, जो एक सपने की तरह दिखती है।” इसके बाद अलेखा की तरफ देखते हुए आदर ने कहा, “मैं तुमसे प्यार करता हूं और इंतजार करना सफल रहा। ये एक सीक्रेट है, मैंने हमेशा इसी से प्यार किया। मैंने अपनी जिंदगी के 20 साल टाइमपास किया, लेकिन अब मैं तुम्हारे साथ हूं बेबी।”
शादी में कपूर परिवार की महिलाओं ने लगाए चार चांद
मेहंदी के फंक्शन की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। जिसमें करीना कपूर खान, टीना अंबानी, नीतू कपूर बाकी लोगों के साथ एन्जॉय करती दिख रही हैं। सोनी राजदान के साथ आलिया भट्ट और रणबीर कपूर भी नजर आए। वीडियो में परिवार को पंजाबी गानों पर नाचते हुए दिख रहा है।
आपको बता दें कि आदर जैन और अलेखा आडवाणी ने गोवा में वाइट वेडिंग की थी। शादी में करिश्मा कपूर और नीतू कपूर सहित कपूर खानदान के कई सदस्य शामिल हुए थे। दूल्हा और दुल्हन ने अपने खास दिन से कुछ पल तस्वीरों के जरिए शेयर किए थे। जिसके बाद आदर
को ट्रोल भी किया गया था।
दरअसल आदर जैन और एक्ट्रेस तारा सुतारिया करीब 4 साल तक रिलेशन में थे और अलेखा दोनों की कॉमन फ्रेंड थीं, जिन्हें कई बार आदर और तारा के साथ देखा जाता था। अलेखा ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर करते हुए खुद को दोनों के रिलेशन का थर्ड व्हील भी बताया था। साल 2023 में तारा सुतारिया और आदर का ब्रेकअप हो गया था और कुछ समय बाद ही आदर ने अलेखा के साथ अपना रिलेशनशिप ऑफिशियल किया था। आदर और अलेखा की व्हाइट वेडिंक के बारे में जानने के लिए यहां क्लिक करें…