सलमान खान की बहन अर्पिता खान को लेकर एक बड़ी खबर आई है, खबरों के मुताबिक अर्पिता खान शर्मा के घर से 5 लाख के डायमंड ईयररिंग्स चोरी हो गए हैं। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक ये चोरी हाउस हेल्प ने की है, जो अर्पिता के घर में काम करता था।
अर्पिता खान ने ईयररिंग्स चोरी होने की शिकायत मुंबई के खार पुलिस स्टेशन में कराई थी, अर्पिता ने पुलिस को ये जानकारी दी थी कि कि चोरी हुए ईयररिंग्स की कीमत 5 लाख रुपये है। पुलिस ने तुरंत मामले की जांच शुरू की और उसी रात आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने जानकारी दी है कि 30 साल के नौकर ने अर्पिता की ईयररिंग्स चुराई है, जो अर्पिता के घर में काम करता था। नौकर का नाम संदीप हेगड़े बताया जा रहा है, वो मुंबई के विले पार्ले में रहता है।
सलमान खान की बहन अर्पिता को उनके पिता सलीम खान ने गोद लिया था, सलमान ने हमेशा अपनी बहन को बहुत प्यार दिया है। अर्पिता खान की शादी आयुष शर्मा से हुई है, दोनों के दो बच्चे हैं। एक बेटा और एक बेटी। आयुष शर्मा भी बॉलीवुड में अपनी शुरुआत कर चुके हैं। आयुष को आखिरी बार सलमान खान की फिल्म ‘अंतिम’ में देखा गया था।