Dhurandhar box office collection Day 6: आदित्य धर की पीरियड जासूसी फिल्म धुरंधर बॉक्स ऑफिस पर दमदार कमाई कर रही है। रणवीर सिंह की फिल्म अब तक 180 करोड़ रुपये का बिजनेस कर चुकी है और जल्द ही फिल्म 200 करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर सकती है।
पहले दिन शुक्रवार को फिल्म ने 28 करोड़ का बिजनेस किया, शनिवार को 32 करोड़, रविवार को 43 करोड़ का कलेक्शन किया जो अब तक का सबसे ज्यादा कलेक्शन है। सोमवार को फिल्म ने 23.25 करोड़ कमाए, मगर मंगलवार को फिर से कमाई बढ़ी और फिल्म ने 27 करोड़ का बिजनेस किया। बुधवार को छठे दिन फिल्म ने 26.50 करोड़ का बिजनेस किया।
फिल्म लगातार अच्छी कमाई कर रही है और वर्ड ऑफ माउथ का फायदा फिल्म को मिल रहा है।
‘इसकी राजनीति से…’, ‘धुरंधर’ पर छिड़ी बहस के बीच बोले ऋतिक रोशन, बताया क्या नहीं आया पसंद
रणवीर सिंह की टॉप फिल्मों में तेजी से शामिल होती धुरंधर
धुरंधर ने रणवीर सिंह की कई हिट फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है जैसे
• रॉकी और रानी की प्रेम कहानी – 153.55 करोड़
• 83 – 107 करोड़
• गल्ली बॉय – 139 करोड़
आज धुरंधर रणवीर सिंह के करियर की सुपरहिट फिल्म बाजीराव मस्तानी (184 करोड़) के कलेक्शन को भी पार कर लेगी और जल्द ही रणवीर की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्म बन सकती है।
रणवीर की सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्मों की लिस्ट:
1. पद्मावत – 302 करोड़
2. सिंबा – 240.30 करोड़
3. धुरंधर – जल्द इस स्थान पर आ जाएगी
4. बाजीराव मस्तानी – 184 करोड़
धुरंधर को आने वाले समय में कुछ नई फिल्मों का सामना करना पड़ेगा हालांकि ऐसा लगता है कि इससे धुरंधर के बिजनेस पर ज्यादा असर नहीं पड़ेगा। इस शुक्रवार कपिल शर्मा की फिल्म किस किसको प्यार करूं 2 आ रही है, इसके बाद क्रिसमस पर धर्मेंद्र और अगस्त्य नंदा की इक्कीस के साथ कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की फिल्म तू मेरी मैं तेरा से धुरंधर का मुकाबला होगा।
धुरंधर के सितारे
धुरंधर में रणवीर सिंह के अलावा अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल, र माधवन, संजय दत्त, राकेश बेदी और सारा अर्जुन जैसे कलाकार भी मुख्य भूमिका में हैं।
