बॉलीवुड के गलियारों में आदित्य धर की निर्देशित धुरंधर फिल्म की चर्चा खूब चल रही है। रणवीर सिंह स्टारर मूवी कमाई के मोर्चे पर लगातार नए रिकॉर्ड बना रही है। फिल्म की कहानी और पॉपुलर सीन्स का जिक्र सिनेमा लवर्स के बीच चल रहा है। आइए जानते हैं कि 22वें दिन फिल्म की कमाई का क्या हाल रहा है, और इसने शाहरुख की फिल्म को किस मामले में पीछे छोड़ दिया है।

रणवीर सिंह स्टारर धुरंधर वर्ल्डवाइड 1000 करोड़ क्लब में शामिल हो चुकी है। इसके साथ ही, रणवीर का नाम शाहरुख और आमिर खान जैसे सितारों की लीग में आ गया है। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म तारीफ के काबिल प्रदर्शन कर रही है। टिकट खिड़की पर इसे कोई फिल्म हराने की स्थिति में फिलहाल तक नजर नहीं आ रही है।

धुरंधर ने तोड़ा जवान का रिकॉर्ड

धुरंधर फिल्म में अक्षय खन्ना के काम को भी खूब सराहा जा रहा है। उन्होंने विलेन रहमान डकैत के किदरा को बखूबी बड़े पर्दे पर दिखाया। फिल्म में उनका एंट्री सॉन्ग और कई दमदार दृश्य लोगों को पसंद आए। सोशल मीडिया पर लोग उनके एंट्री सॉन्ग पर रील्स बनाते नजर आ रहे हैं। फिल्म की कहानी और दमदार एक्टिंग की बदौलत इसने इस साल और हिंदी सिनेमा की कई हिट फिल्मों को कलेक्शन के मामले में हरा दिया है।

यह भी पढ़ें: अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ में हुई ‘द फैमिली मैन 3’ एक्टर की एंट्री, ओटीटी पर दी है कई हिट सीरीज

रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना स्टारर धुरंधर ने 22वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 11.06 करोड़ का कलेक्शन किया। इसके साथ ही फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर नेट 644.56 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। फिलहाल धुरंधर का क्रेज लोगों के बीच कम होता नजर नहीं आ रहा है। देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले दिनों में फिल्म कौन-कौन से बड़े रिकॉर्ड अपने नाम करती है। बता दें कि धुरंधर ने 22 दिनों के अंदर शाहरुख खान की हिट फिल्म जवान के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है। जवान ने बॉक्स ऑफिस पर 640 करोड़ का कलेक्शन किया था, जो किंग खान की हिट फिल्मों में से एक है। हालांकि, अब इस कलेक्शन के रिकॉर्ड को धुरंधर ने तोड़ दिया है।