रणवीर सिंह की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘धुरंधर’ सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। विवादों के बीच रिलीज हुई इस मूवी ने आते ही धमाल मचा दिया है। क्रिटिक्स से मिली-जुली प्रतिक्रिया के बाद भी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन किया है। सिनेमा जगत में किसी भी पिक्चर की पहले दिन की कमाई को महत्वपूर्ण माना जाता है। आइए जानते हैं कि ओपनिंग डे पर आदित्य धर की निर्देशित फिल्म का क्या हाल रहा है?
धुरंधर फिल्म ने टिकट खिड़की पर इस साल की कई हिट फिल्मों के रिकॉर्ड चकनाचूर कर दिए हैं। इस मूवी को सिंगल रिलीज का बड़ा फायदा मिला है। इसका मतलब है कि 5 दिसंबर, 2025 को रणवीर की मूवी को टक्कर देने के लिए कोई दूसरी फिल्म रिलीज नहीं हुई। ओपनिंग डे का आंकड़ा देखने के बाद कहा जा सकता है कि धुरंधर इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मूवी की लिस्ट में अपनी जगह जल्द ही बना सकती है।
सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, धुरंधर ने खबर लिखे जाने तक पहले दिन 21.77 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। संभावना है कि इस आंकड़े में थोड़ी बढ़ोतरी हो सकती है। कुल मिलाकर फिल्म के लिए इतना नेट कलेक्शन ओपनिंग डे पर अच्छा माना जा रहा है। वीकेंड पर इसकी कमाई में और ज्यादा उछाल देखने को मिल सकता है।
यह भी पढ़ें: MTV Splitsvilla 16: नए सीजन के साथ लौट रहा है सनी लियोनी-करण कुंद्रा का शो, ओटीटी पर कब और कहां देखें?
धुरंधर ने इन फिल्मों को छोड़ा पीछे
रणवीर सिंह की मूवी ने कमाई के मोर्चे पर कई फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। नीचे आपके साथ कुछ मूवीज की लिस्ट शेयर की है, जिसमें देख सकते हैं कि धुरंधर का ओपनिंग डे का कलेक्शन किन-किन मूवीज से ज्यादा रहा है।
- दे दे प्यार दे- 9.45 करोड़
- जाट- 9.62 करोड़
- सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी- 10.11 करोड़
- एक दीवाने की दीवानियत- 10.10 करोड़
- सितारे जमीन पर- 10.70 करोड़
- सन ऑफ सरदार- 7.25 करोड़
- परम सुंदरी- 7.37 करोड़
- केसरी चैप्टर 2- 7.84 करोड़
धुरंधर फिल्म की कमाई पर विवादों को कोई खासा असर पहले दिन की कमाई पर देखने को नहीं मिला। अगर मूवी इसी रफ्तार से बॉक्स ऑफिस पर चलती है, तो 100 करोड़ क्लब में जल्द ही अपनी जगह बना लेगी।
