बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह की मोस्ट अवेटेड फिल्म धुरंधर ने सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है। रिलीज से पहले ही संभावना लगाई गई कि मेकर्स इस फिल्म का सीक्वल भी लेकर आएंगे। फिलहाल ‘धुरंधर 2’ पर बड़ा अपडेट आ गया है। प्रशंसकों के लिए अचछी बात यह है कि इसके दूसरे पार्ट के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा और रिलीज डेट से भी पर्दा उठाया जा चुका है।
‘धुरंधर’ फिल्म को शुक्रवार यानी 5 दिसंबर, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया। क्रिटिक्स से लेकर दर्शक फिल्म को अच्छे रिव्यू दे रहे हैं। अगर आप इस मूीव को देखने जाने की योजना बना रहे हैं, तो जनसत्ता. कॉम का रिव्यू पढ़ सकते हैं। इससे आपको पता चल जाएगा कि फिल्म में आपको क्या देखने को मिलेगा?
मेकर्स को भी संभावना है कि धुरंधर फिल्म बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कलेक्शन कर सकती है। खैर, इसका अंदाजा ओपनिंग डे की कमाई से लग जाएगा। आदित्य धर की निर्देशित फिल्म के दूसरे पार्ट का अपडेट भी सामने आ गया है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
धुरंधर 2 कब होगी रिलीज?
रणवीर सिंह स्टारर ‘धुरंधर 2’ की रिलीज डेट की जानकारी थिएटर्स में फिल्म के दस्तक देने के साथ ही सामने आई। धुरंधर के सीक्वल को 19 मार्च, 2026 में रिलीज किया जाएगा। इससे साफ हो गया है कि फिल्म के लिए आपको लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। करीब 3 महीने बाद मूवी का दूसरा पार्ट थिएटर्स में दस्तक देगा।
यह भी पढ़ें: Dhurandhar Movie Review: बेबाक और दमदार अंदाज में दिखे रणवीर सिंह, कमबैक देख दीवाने हुए फैंस
धुरंधर फिल्म की डिटेल्स के बारे में बात करें, तो इसकी कास्ट में संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, अक्षय खन्ना, आर. माधवन और सारा अर्जुन मुख्य भूमिकाओं में हैं। समय अवधि के हिसाब से यह बॉलीवुड की सबसे लंबी फिल्म है और इसने ऋतिक रोशन की ‘जोधा अकबर’ का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है।
धुरंधर फिल्म पर विवाद भी खड़ा हुआ। मेजर मोहित शर्मा के परिवार ने कोर्ट में फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने की मांग भी की थी। हालांकि, तमाम विवादों के बीच मूवी ने सिनेमाघरों में दस्तक दी।
