India’s Got Latent Row: समय रैना का शो इंडियाज गॉट लैटेंट विवादों में हैं। शो में रणवीर इलाहाबादिया ने आपत्तिजनक कमेंट किया जिसके बाद से सोशल मीडिया पर इसका विरोध बढ़ गया। कई लोगों ने समय और रणवीर को क्रिटिसाइज किया है अब इस कड़ी में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का बयान भी सामने आया है। वहीं राजपाल यादव ने भी इसकी आलोचना की है।
धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने क्या कहा?
धीरेंद्र शास्त्री ने कहा, ‘सनातन संस्कृति के साथ में जो भी खिलवाड़ कर रहे हैं, निश्चित रूप से ये निर्दयी और देशद्रोही हैं।’ शास्त्री ने कहा कि जनता को ऐसे लोगों को माफ करने के बजाय हृदय और मन से साफ करना चाहिए।
राजपाल यादव ने क्या कहा?
राजपाल यादव ने कहा, ”ऐसे वीडियो देखने में शर्म आती है, हमारा देश वो है जहां की संस्कृति में माता-पिता की इज्जत करना है। सस्ती लोकप्रियता के चक्कर में हमारी युवा पीढ़ी को क्या होता जा रहा है? ये लोग अपने मां-बाप को भी नहीं छोड़ते हैं इनकी काउंसलिंग होना जरूरी है। कला को घिनौना मत बनाइए।” राजपाल यादव ने कहा शर्म आती है उन लोगों पर जो इस तरह का कंटेंट बनाते और देखते हैं।
समय रैना ने डिलीट किए सारे वीडियो
विवाद बढ़ा तो समय रैना ने अपने शो के सारे वीडियोज डिलीट कर दिए हैं। मुंबई पुलिस सभी 18 एपिसोड्स की जांच कर रही है। ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन ने समय रैना और रणबीर इलाहाबादिया पर बैन लगाने को कहा है। दोनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई है।