बॉलीवुड के हीमैन और रोमांटिक एक्टर धर्मेंद्र अपनी भावनाओं को व्यक्त करने से कभी पीछे नहीं हटते। ऐसा ही कुछ हुआ था, जब साल 2018 में वह अपनी फिल्म ‘यमला पगला दीवाना फिर से’ का प्रमोशन कर रहे थे। धर्मेंद्र के साथ उनके बेटे सनी देओल और बॉबी देओल भी मौजूद थे। तभी मीडिया ने रेखा का जिक्र कर दिया। फिर क्या था, धर्मेंद्र के मुंह से निकल गया, आए हाए! ये सुनते ही उनके पास बैठे बॉबी झेंप गए।

Continue reading this story with Jansatta premium subscription
Already a subscriber? Sign in

बता दें कि धर्मेंद्र अपने रोमांटिक अंदाज के लिए काफी मशहूर हैं। वहीं रेखा की खूबसूरती को जितना सराहा जाए, उतना कम है। धर्मेंद्र ने ये भी कहा कि रेखा उनकी बहुत पुरानी सहेली हैं। उन दोनों ने जितना साथ में काम किया, वह उतना ही खुलते गए। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि वह बहुत अच्छी लड़की हैं, वह आज भी लड़की ही हैं। इससे पहले भी धर्मेंद्र ने आपकी अदालत में रेखा को सोनी कुड़ी बताया था।

दोनों ने साथ में कई फिल्में की हैं और दोनों की जोड़ी को दर्शकों ने बहुत पसंद भी किया। धर्मेंद्र और रेखा ने साथ में झूठा सच, कहते हैं मुझको राजा, कीमत, बाजी, कर्तव्य, राम बलराम, जान हथेली पे, कसम सुहाग की, जानी दोस्त, गजब, कहानी किस्मत की फिल्में की हैं। आखिरी बार रेखा ने ‘यमला पगला दीवाना फिर से’ में धर्मेंद्र के साथ काम किया।

परिवार की खास दोस्त हैं रेखा: धर्मेंद्र के अलावा रेखा हेमा मालिनी की भी करीबी दोस्त हैं। दोनों एक दूसरे का काफी सम्मान करती हैं। बताया जाता है कि हेमा के 70वें जन्मदिन पर रेखा ने भरी महफिल में उन्हें गले लगाकर उनके पैर छूए थे। जिसे देख वहां मौजूद लोग हैरान रह गए थे।

रेखा और हेमा की दोस्ती फिल्मों में एक साथ काम करने के दौरान हुई थी। दोनों ने धर्मात्मा, पलकों की छांव में, गोरा और काला, अपने-अपने, जान हथेली पे और कहते हैं मुझको राजा जैसी फिल्मों में काम किया है। दोनों को आखिरी बार साल 2010 में फिल्म सदियां में एक साथ देखा गया था।

रेखा ने कई ब्लॉकबस्टर फिल्में की हैं, लेकिन शायद कम ही लोग यह जानते होंगे की उन्हें एक्टिंग में कोई रुचि नहीं थी। वह एयर होस्टेस बनना चाहती थीं। परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण उन्हें पढ़ाई छोड़ एक्टिंग की दुनिया में कदम रखना पड़ा।