24 नवंबर, सोमवार को दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का निधन हो गया। धर्मेंद्र के निधन से उनके फैंस को गहरा सदमा लगा है। धर्मेंद्र के घरवालों ने शांति से विले पार्ले के पवन हंस श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार कर दिया। मगर इस बात से अभिनेता की फीमेल फैंस नाराज हो गईं।

धर्मेंद्र के निधन का पता चलते ही उनके बंगले और श्मशान घाट के बाहर फैंस की भीड़ लग गई। फैंस आखिरी बार अपने पसंदीदा कलाकार का अंतिम दर्शन करना चाहते थे, मगर ऐसा नहीं हुआ। जिसके बाद सनी देओल और बॉबी देओल से धर्मेंद्र की फीमेल फैंस नाराज हो गईं।

कई महिलाओं की भीड़ जुटी थी और वो बस एक बार दूर से ही सही धर्मेंद्र को देखना चाहती थीं, मगर शांति से एक्टर का अंतिम संस्कार कर दिया गया। उनकी तस्वीर भी नहीं लगाई गई थी। फैंस का कहना है कि उन्हें अगर अंतिम यात्रा के लिए ले जाए गए ट्रक को भी छू लेने दिया जाता तो सुकून रहता। फैंस धर्मेंद्र के बेटों सनी देओल और बॉबी देओल से नाराज हो गईं और कहा कि वो भविष्य में कभी उनकी फिल्में नहीं देखेंगी।

एक फैन ने कहा कि श्रीदेवी के अंतिम दर्शन का मौका उनके हजारों फैंस को दिया गया था ऐसा धर्मेंद्र के फैंस के साथ भी होना चाहिए था। लोगों ने उनकी पुरानी फिल्मों और गानों से जुड़ी अपनी यादें शेयर कीं।

दरअसल उस दौर में मनोरंजन का साधन सिर्फ फिल्में ही हुआ करती थीं, फिल्में देखने के लिए लोग एकजुट होते थे और एकमात्र मनोरंजन का साधन फिल्में हुआ करती थीं इस वजह से लोगों का पसंदीदा अभिनेता से खास अटैचमेंट हुआ करता था। आज कल के इंस्टाग्राम के जमाने में लोगों को शायद ये ओवररिएक्ट लगे मगर ये फैंस के रियल अटैचमेंट हैं जो अपने खास अभिनेता से जुड़ी है।