Dharmendra: बॉलीवुड में दर्शकों के चहेते सितारों में से एक धर्मेंद्र इन दिनों खेती बाड़ी सीखने में बहुत वक्त गुजार रहे हैं। कुछ वक्त पहले उन्होंने अपनी बेटी ईशा देओल को अपने खेतों की सब्जी भी भेजी थी। ईशा ने अपने इंस्टापोस्ट के जरिए ये जानकारी दी थी। धर्मेंद्र इन दिनों सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहने लगे हैं। इंस्टाग्राम पर आए दिन धर्मेंद्र अपनी वीडियोज और फोटोज शेयर करते रहते हैं। धर्मेंद्र अपने वीडियो में ज्यादातर अपने बागान और फॉर्महाउज में ही दिखाई देते हैं।
हाल ही में धर्मेंद्र ने अपने इंस्टाग्राम से अपना एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह अपने फैन्स को अपने हीरो से मिलाते नजर आ रहे हैं। दरअसल, धर्मेंद्र अपने मजदूर (वर्कर) को अपना हीरो मानते हैं। वीडियो में धर्मेंद्र कहते दिखते हैं -‘हैलो दोस्तों, ये हैं ऑर्गेनिक टोमाटोज…ये मेरा हीरो है। मेरे साथ काम करता है। हैलो बोलो सबको।’ इसके बाद वीडियो में मजदूर भी हैलो कहता कहता नजर आता है।
इस वीडियो को देखने के बाद धर्मेंद्र के फैन्स उनकी तारीफें करते दिख रहे हैं। कमेंट्स करता एक फैन कहता है- धर्मेंद्र सर आप ग्रेड हैं। दूसरा फैन भी लिखता- पाप्पा जी तुस्सी ग्रेट हो। वीडियो के कमेंट बॉक्स पर खास बात ये रही कि पाकिस्तानी फैन्स भी धर्मेंद्र के वीडियो पर कमेंट करते दिखे- फैन ने लिखा- पाकिस्तान की तरफ से आपको बहुत सारा प्यार धर्मेंद्र जी। आप हमेशा प्यार फैलाते हो। भगवान आपको खुश रखे आप और आपकी फैमिली हमेशा स्वस्थ रहे।
हिंदी सिनेमा के नायक धर्मेंद्र अब तक कई सुपरहिट फिल्मों में काम कर चुके हैं। धर्मेंद्र जितनी बड़ी शख्सियत हैं उतना ही बड़ा उनका दिल है। धर्मेंद्र सादगी से भरा जीवन जीना पसंद करते हैं। धर्मेंद्र ने इससे पहले अपनी एक और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर की थी। इस वीडियो में धर्मेंद्र सादा ग्रामीण जीवन जीते दिख रहे थे। धर्मेंद्र ने बताया था कि वह मेथी को तोड़कर सुखा रहे हैं।
(और ENTERTAINMENT NEWS पढ़ें)