क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और उनकी पत्नी धनश्री का एक मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। धनश्री ने खुद भी ये वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। जिसमें दोनों फिल्म ‘दीवाना’ के ‘तेरी इसी अदा’ गाने पर एक्ट कर रहे हैं। दोनों के अलग होने की खबर के बीच आया ये वीडियो फैंस को काफी पसंद आ रहा है।
इस वीडियो को करीब छह लाख से भी अधिक लोग लाइक कर चुके हैं। वहीं, तमाम यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। बता दें कि दोनों सेलेब्स ने काफी दिनों बाद साथ में कोई वीडियो बनाया है और डुएट किया है।
वीडियो में मायके जाने की बात कर रहीं धनश्री
वीडियो में धनश्री कह रही हैं,”सुनो, मैं एक महीने के लिए मायके जा रही हूं। इसपर युजवेंद्र उसके खुशी से झूम उठते हैं और धनश्री उन्हें कन्फ्यूज होकर देख रही हैं। ये वीडियो काफी मजेदार है। साथ ही फैंस को भी वीडियो देखकर तसल्ली हो गई है कि दोनों के बीच सबकुछ ठीक है। तमाम फैंस ने लिखा है कि हम इसी का इंतजार कर रहे थे।
बता दें कि कुछ दिन पहले ही धनश्री ने इंस्टाग्राम पर अपने नाम के आगे से चहल हटा लिया था। वहीं युजवेंद्र ने भी एक पोस्ट किया था, जिसके बाद कयास लगाए जा रहे थे कि दोनों अलग हो रहे हैं। हालांकि इस बारे में खबर फैलते ही युजवेंद्र ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक नोट शेयर किया।
जिसमें लिखा था कि उनके रिश्ते को लेकर जो भी बातें सामने आ रही हैं वो अफवाह है। इसके साथ ही उन्होंने फैंस से इसपर विश्वास न करने को कहा था। धनश्री ने भी लंबा-चौड़ा पोस्ट शेयर करते हुए बताया था कि उनके बीच सबकुछ सही चल रहा है।
बता दें कि क्रिकेटर युजवेंद्र चहल की पत्नी धनश्री वर्मा पेशे से कोरियोग्राफर हैं। इसके साथ ही वो अपना एक यूट्यूब चैनल भी चलाती हैं। दोनों ने साल 2020 में शादी की थी और तभी से धनश्री वर्मा ने अपने नाम के आगे चहल जोड़ लिया था। लेकिन अचानक चहल सरनेम हटाना नेटिजेंस को समझ नहीं आया और कयास लगाये जाने लगे कि दोनों अपने रास्ते अलग कर रहे हैं।