अभिनेत्री देवोलीना भट्टाचार्जी आज काफी फेमस हो गई हैं। उन्होंने टीवी रियलिटी शो ‘बिग बॉस 15’ में मजबूत कंटेस्टेंट के तौर पर अपनी पहचान बनाई हैं। हाल ही में शो के दौरान चोट लगने की वजह से वो घर से बाहर हो गई थीं। बाहर आने के बाद उन्हें पता चला की उनकी चोट काफी गंभीर थीं और अब उन्हें उसके लिए ‘नर्व डिप्रेशन सर्जरी’ भी करवानी पड़ी है। वहीं अब सोशल मीडिया पर उनके सगाई की खबरें फैलने लगी हैं।
दरअसल हाल ही में देवोलीना भट्टाचार्जी के दोस्त विशाल सिंह ने कुछ फोटोज शेयर की थी, जिन्हें देख लग रहा था कि दोनों ने सगाई करली है। उनकी ये फोटोज देख सभी हैरान हो गए थे। वहीं अब दोनों ने अपना लेटेस्ट वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने बताया है कि ये कोई सगाई नहीं थी बल्कि उनके आने वाले म्यूजिक वीडियो का सरप्राइज था।
कल विशाल ने जो फोटोज शेयर की थी। उनमें देवोलीना और विशाल को एक-दूसरे के साथ काफी खुश नजर आ रहे हैं। एक फोटो में अभिनेत्री सगाई की रिंग को भी फ्लॉन्ट करती हुई दिखाई दे रही हैं। ये सगाई एक नार्मल तरीके से हुई नजर आ रही है क्योंकि दोनों कैजुअल आउटफिट में ही दिख रहे हैं।
फोटोज को शेयर करते उन्होंने कैप्शन में लिखा है ‘ये आधिकारिक तौर पर है। लव यू देवोलीना।’ वहीं इस पोस्ट पर देवोलीना ने कमेंट में लिखा है ‘हां, आखिरकार। मैं आपसे प्यार करती हूं’। कपल की इन फोटोज को देख फैन्स जमकर दोनों को बधाई दे रहे हैं।
बता दें, देवोलीना भट्टाचार्जी ने टीवी शो ‘साथ निभाना साथिया’ और ‘दीया और बाती हम’ से अपनी पहचान बनाई है। अभिनेत्री पिछले काफी समय से टीवी अभिनेता विशाल सिंह को डेट कर रही थीं। लेकिन मीडिया क्या उनके दोस्तों तक भी उनके इस रिश्ते के बारे में नहीं पता चलने दिया था। वहीं अब देवोलीना और विशाल ने अपने इस रिश्ते आधिकारिक कर दिया है।
गौरतलब है विशाल सिंह एक फेमस टीवी अभिनेता हैं। उन्हें स्टार प्लस के सीरियल ‘साथ निभाना साथिया’ में देवोलीना के ऑन-स्क्रीन देवर के रूप में देखा गया था। इसी के साथ वो ‘कुछ इस तरह’, ‘कसम से’, ‘कुमकुम भाग्य’ जैसे शोज में काम कर चुके हैं। साथ ही उन्हें ‘कभी कभी प्यार और कभी कभी यार’ और ‘बॉक्स क्रिकेट लीग’ में भी देखा गया है।