Delhi Violence Update: दिल्ली हिंसा में मरने वालों की संख्या 30 से ज्यादा हो गई है। तमाम घायलों का अभी भी अस्पतालों में इलाज जारी है। हिंसाग्रस्त इलाकों में भारी पैमाने पर सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है। इस बीच दिल्ली हिंसा पर तमाम बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के रिएक्शन भी सामने आ रहे हैं। वे हिंसा के लिए केंद्र सरकार और दिल्ली पुलिस को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। गीतकार जावेद अख्तर ने ट्वीट कर कहा कि हिंसा में इतने लोग मारे गए, कईयों के घर जले लेकिन पुलिस सिर्फ एक को ढूंढ रही है और उसका नाम है ताहिर। इसके बाद जावेद ट्रोल्स के निशाने पर आ गए।
एक यूजर ने जावेद अख्तर के लिए लिखा कि वह गुंडों और कातिलों को सपोर्ट कर रहे हैं। इसी तरह दिल्ली हिंसा के लिए बीजेपी नेता कपिल मिश्रा पर हमला बोलने वालीं एक्ट्रेस स्वरा भास्कर को भी सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल किया जा रहा है। स्वरा को कभी नागिन तो कभी जहरीली कहा जा रहा है। यहां तक की एक्ट्रेस को अरेस्ट करने की मांग भी की जा रही है।
इधर, अनुराग कश्यप भी अपने ट्विटर अकाउंट से दिल्ली हिंसा पर लगातार लिख रहे हैं। वे भी ट्रोल्स के निशाने पर हैं। एक्टर जीशान अयूब भी दिल्ली हिंसा पर बोलने की वजह से ट्रोल किए जा रहे हैं। हालांकि सेलेब्स भी ट्रोल्स के हमलों का लगातार जवाब दे रहे हैं। बता दें, जावेद अख्तर ने अपने ट्वीट में लिखा था- ‘कई लोग मारे गए हैं, कई लोग घायल हुए हैं, कई घर जला दिए गए, कई दुकानें लूटी गईं और ढेर सारे लोग बेघर हो गए , लेकिन पुलिस ने सिर्फ एक ही घर को सील किया और संयोग से उस व्यक्ति का नाम ताहिर निकला। मैं सलाम करता हूं दिल्ली पुलिस की निरंतरता को।’ जावेद के इस ट्वीट के बाद ट्विटर पर वॉर शुरू हो गय।
गुस्से में ट्रोल्स जावेद अख्तर को उल्टा सीधा बोल रहे हैं।
ेोु्
एक यूजर ने कहा- 'जावेद जी शर्म कीजिए, ऐसे दंगों में गरीब ही मरता है।'
एक यूजर ने जावेद अख्तर से पूछा- क्या आप जानते हैं आप एक अपराधी की साइड ले रहे हैं। जिसपर कत्ल का आरोप है।
एक यूजर ने जावेद अख्तर के लिए लिखा- 'मैं जावेद अख्तर की बातों से बिलकुल सहमत हूं। दिल्ली पुलिस को जावेद अख्तर को भी अरेस्ट करना चाहिए। क्योंकि इन्होंने CAA को एक समुदाए विरोधी बताया है।लोगों को भड़काया है।'
कई दर्शक ट्वीट कर कह रहे हैं- लोगों की सोच पर करारा थप्पड़ है तापसी की ये फिल्म..। तो किसी ने कहा- 'बेटा अब महिलाएं भी जागरूक हो गई हैं। नहीं मार सकता मतलब नहीं मार सकता।'
एक यूजर ने जावेद से पूछते हुए कहा- जावेद साहब आप ताहिर की तरफ से बोल रहे हैं क्या?
एक अन्य यूजर ने लिखा कि '56 पुलिसवाले घायल, 1 पुलिसवाले की मौत, 1 IB में काम करने वाले व्यक्ति की मौत लेकिन फिर भी सवाल पुलिस पर उठाए जा रहे हैं। ताहिर को आजाद कर देना चाहिए चाहे उसके घर से पेट्रोल बॉम्ब, पत्थर, गोली या फिर तेजाब ही क्यों न बरामद हुआ हो। सलाम करता हूं जावेद साहब आपको।'
जावेद अख्तर के ट्वीट की वजह से वह सोशल मीडिया पर ट्रोलर के निशाने पर आ गए हैं। यूजर ने जावेद अख्तर को जमकर ट्रोल किया। एक यूजर ने जावेद को ट्रोल करते हुए लिखा कि आ गए मौत का तमाशा देखने वाले।