बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण इसी महीने मां बनने वाली हैं। डिलीवरी से पहले आज दीपिका पादुकोण अपने पति रणवीर सिंह के साथ सिद्धि विनायक मंदिर में भगवान गणेशजी के दर्शन के लिए पहुंची। इस दौरान दीपिका पादुकोण हरी साड़ी में नजर आईं, वहीं उनके पति रणवीर सिंह ऑफवाइट कुर्ते पायजामें में थे। उन्होंने भगवा कलर का गमछा भी लिया था। रणवीर सिंह के पिता भी दोनों के साथ मौजूद थे।

आपको बता दें, सिद्धिविनायक मुंबई का मशहूर गणेश मंदिर है। सिद्धिविनायक गणेश जी का सबसे ज्यादा लोकप्रिय रूप होता है। मान्यता है कि गणेश जी की जिन प्रतिमाओं की सूंड़ दाईं तरफ होती हैं वे सीधा सिद्धपीठ से जुड़ी होती हैं और ऐसे मंदिर सिद्धिविनायक कहलाते हैं।

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह इसी महीने माता-पिता बनने वाले हैं। दीपिका और रणवीर ने जब प्रेग्नेंसी का ऐलान किया था तब बताया था कि सितंबर के महीने में उनके घर नया सदस्य आने वाला है।

हाल ही में दीपिका पादुकोण ने प्रेग्नेंसी शूट कराया था, जिसमें वो बेबी बंप दिखाती नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों में दीपिका बेहद खूबसूरत लग रही हैं। इन तस्वीरों को उनके फैंस का खूब सारा प्यार मिल रहा है।