इन दिनों देशभर में गणेश महोत्सव मनाया जा रहा है। लेकिन इसकी धूम सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में देखने को मिलती है। हर बार की तरह इस बार भी तमाम बॉलीवुड और टीवी जगत के सितारे गणपति की स्थापना और विसर्जन करते नजर आए। मुंबई के सीएम एकनाथ शिंदे ने भी अपने घर में गणपति विराजमान किए और उनके दर्शन करने बॉलीवुड के कई एक्टर्स पहुंचे।
एकनाथ शिंदे के घर दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, सारा अली खान, जैकी श्रॉफ, रितेश देशमुख, जेनेलिया डिसूजा, तमन्ना भाटिया, श्रद्धा कपूर और शक्ति कपूर, सुनील शेट्टी, राजकुमार हिरानी, मधुर भंडारकर समेत कई एक्टर्स का जमावड़ा लगा। जिनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। वायरल भयानी ने भी अपने इंस्टाग्राम पेज पर शिंदे के घर में मन रहे गणेश महोत्सव की तस्वीरें साझा की हैं।
इंडियन लुक में दिखे दीपिका-रणवीर
शिंदे के घर गणपति दर्शन के लिए गईं दीपिका ने वेलवेट में डार्क ग्रीन कलर का एम्ब्रॉयडरी वाला सूट लाल दुपट्टे के साथ पहना था। वहीं रणवीर सिंह हमेशा की तरह अपने अलग अंदाज में नजर आए। रणवीर ने सफेद एम्ब्रॉयडरी वाला लाल कुर्ता और सफेद पजामा पहना था। जिसके साथ उन्होंने सफेद ही दुपट्टा भी कैरी किया था। रणवीर ने अपने लुक को और भी बेहतर बनाने के लिए चश्मा भी लगाया था।
इनके अलावा सारा अली खान पीले रंग के सूट पहने नो मेकअप लुक में बप्पा के दर्शन करने पहुंची थी। श्रद्धा कपूर ने लाइट पिंक और लाइट ऑरेंज रंग का सिल्क सूट पहना था और उनके साथ पिता शक्ति कपूर भी सफेद कुर्ते और डेनिम में नजर आए।
जेनेलिया और रितेश मैचिंग कपड़ों में बेहद खूबसूरत लग रहे थे। जेनेलिया ने येलो सूट और हाथों में चूड़ियां पहनी थी, वहीं रितेश में मैचिंग कुर्ते पजामे में दिखे। दोनों ने गणपति के दर्शन करते हुए तस्वीर खिंचाई। तमन्ना भाटिया इंडियन लुक में नजर आईं। उन्होंने पीच रंग की साड़ी पहनी हुई थी और गले में हार और माथे पर बिंदी लगाई थी। एकनाथ शिंदे के साथ उन्होंने गणेश भगवान का आशीर्वाद लेते हुए फोटो क्लिक कराई।
जैकी श्रॉफ और सुनील शेट्टी फुल व्हाइट कपड़ों में नजर आए। जैकी ने अपना महाराष्ट्र लुक लिया था और सिर पर सफेद टोपी भी पहनी थी। सभी सितारों ने बप्पा के दर्शन के साथ-साथ शिंदे के घर भोजन भी किया। एक तस्वीर में जेनेलिया-रितेश और रणवीर, शिंदे के साथ खाने के टेबल पर बैठे हुए बात करते नजर आ रहे हैं।