बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की फिल्म ‘पठान (Pathaan)’ का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। फिल्म के ट्रेलर का फैंस काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। फिल्म में शाहरुख खान और दीपिका के अलावा जॉन अब्राहम (John Abraham) भी मुख्य भूमिका में दिखाई दे रहे हैं। फिल्म के ट्रेलर को काफी पसंद किया जा रहा हैं।
ट्रेलर सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर एक बार फिर चर्चाएं तेज हो गई है। जिसका कारण हैं, दीपिका पादुकोण की भगवा बिकिनी। दरअसल बेशर्म रंग गाने में एक्ट्रेस ने जो भगवा बिकिनी पहनी थी वह ट्रेलर में नजर नहीं आ रही हैं। इस मामले पर कमाल आर. खान ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। केआके ने ट्वीट करते हुए कहा है कि अब इस फिल्म को फ्लॉप होने से भगवान भी नहीं बचा सकते।
केआरके ने किया ट्वीट
बॉलीवुड एक्टर कमाल आर. खान ने फिल्म के ट्रेलर पर तंज कसते हुए ट्वीट किया। एक्टर ने लिखा कि ‘पठान ट्रेलर देखने के बाद मुझे बहुत हैरानी हो रही है। मैं बस इतना ही कह सकता हूं कि यह क्या बकवास है? शाहरुख इतनी बकवास फिल्म कैसे कर सकते हैं? जॉन की फिल्म अटैक की कहानी भी यही थी जो एक डिजास्टर साबित हुई थी।’ इसी के साथ केआरके ने एक और ट्वीट करते हुए लिखा कि ‘अब भगवान भी इस फिल्म को बर्बाद होने से नहीं बचा सकते।’
बेशर्म रंग गाने पर क्यों छिड़ा था विवाद
फिल्म का पहला गाना बेशर्म रंग जब रिलीज हुआ तो था इस गाने में दीपिका पादुकोण को भगवा रंग की बिकिनी में शाहरुख खान के साथ रोमांस करते हुए देखा गया था।
यहां देखें फिल्म का ट्रेलर
जिसके बाद एक्ट्रेस की ऑरेंज कलर की बिकिनी पहनने पर काफी विवाद हुआ था। इस पर एमपी के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने आपत्ति जताते हुए कहा था कि फिल्म से यह गाना हटाया जाए नहीं तो वह इस फिल्म को मध्य प्रदेश में रिलीज नहीं होने देंगे।
इसके बाद विश्व हिंदू परिषद, वीर शिवाजी समूह ने विरोध करते हुए अपनी नाराजगी जताई थी। सोशल मीडिया पर फिल्म के बायकॉट की मांग भी उठाई गई थी। जिसके बाद सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन ने गाने में कुछ सीन्स को हटाने की बात कही थी। हालांकि ट्रेलर में देखा जा सकता है कि दीपिका पादुकोण ऑरेंज बिकिनी में नजर नहीं आ रही हैं। वह सिर्फ ऐलो बिकिनी में नजर आ रही हैं।