एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी की तारीख और डेस्टिनेशन को लेकर लगातार खबरें आ रही हैं। वहीं हाल ही में रणवीर और दीपिका एक इवेंट पर साथ नजर आए। हिंदुस्तान टाइम्स समिट इवेंट पर दोनों ने साथ मिलकर खूब धमाल मचाया। रणवीर दीपिका इस इवेंट पर डांस करते और अपनी शादी की खबरों पर बात करते नजर आए। वहीं दीपिका ने यह भी रिवील किया कि जब वह पहली बार रणवीर से मिली थीं तब उन्होंने उनके बारे में क्या सोचा था और उन्हें कैसा अहसास हुआ था।

रणवीर-दीपिका एक दूसरे के फर्स्ट इंप्रेशन पर बात करते हुए बताते हैं कि जब दोनों ने एक दूसरे को पहली बार देखा तो कैसा फील किया। दीपिका कहती हैं- फिल्म ‘बैंड बाजा बारात’ के प्रोमो देखने के बाद उनके उस वक्त के एजेंट ने उनसे कहा था कि रणवीर एक दिन बहुत बड़े स्टार बनेंगे। वहीं दीपिका का नजरिया उस वक्त कुछ अलग था। दीपिका कहती हैं कि वह सोचती थीं कि रणवीर उनके टाइप के नहीं हैं। लेकिन यह फिल्म देखने के बाद जब दीपिका रणवीर से मिलीं तो कुछ वक्त के बाद उन्होंने रणवीर से पूछा कि वह दिल्ली से मुंबई कैसे आए। फिल्म में रणवीर दिल्ली के लड़के बने हुए हैं। रणवीर की अदाकारी को देख दीपिका काफी इंप्रेस हो चुकी थीं। दीपिका कहती हैं कि फिल्म में रणवीर की परफॉर्मेंस बेहद खूबसूरत थी।

वहीं रणवीर भी बताते हैं कि जब वह पहली बार दीपिका से मिले थे तो उन पर दीपिका ने क्या इंप्रेशन छोड़ा था। रणवीर ने कहा कि ‘मैं पहली बार उनसे एक रेस्टोरेंट में मिला था और उन्हें देखकर हैरान रह गया था। मुझे लगा था कि आखिर कोई कैसे इतना शानदार दिख सकता है।’

https://www.jansatta.com/entertainment/