Deepika Padukone-Ranveer Singh Wedding Reception: रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने इटली में 14-15 नवंबर को शादी करली थी। 21 नवंबर को दीपिका-रणवीर ने बेंगलुरू में अपने खास लोगों को वेडिंग रिसेप्शन दिया था। वहीं मुंबई में भी रणवीर-दीपिका ने अपने करीबी दोस्तों को वेडिंग रिसेप्शन दिया। रणवीर-दीपिका ने 28 नवंबर को मुंबई में अपनी वेडिंग का ग्रैंड रिसेप्शन दिया। रणवीर-दीपिका की शादी का जश्न अभी थमा नहीं है।
जी हां, रणवीर-दीपिका अपनी शादी का एक और रिसेप्शन मुंबई में देने जा रहे हैं। 1 दिसंबर को दीपिका रणवीर बी-टाउन के सितारों के लिए पार्टी ऑर्गनाइज कर रहे हैं। दीपिका-रणवीर के 29 नवंबर के रिसेप्शन की बाद करें तो दीपिका अपने इस वेडिंग रिसेप्शन में काफी सोबर और सिंपल लग रही थीं। वहीं रणवीर ने अपने प्लाजो से सबको अपनी और आकर्षित किया। दीपिका रणवीर ने पार्टी में एक दूसरे से मैचिंग क्रीम और गोल्डन कलर की ड्रेस पहनी हुई थीं।
दीपिका क्रीम गोल्डन साड़ी और लंबे से दुपट्टे के साथ नजर आईं जिसमें वह बिलकुल किसी रियासत की राजकुमारी की तरह लग रही थीं। वहीं रणवीर भी किसी शहजादे से कम नहीं लग रहे थे। रणवीर ने इस दौरान क्रीम गोल्डन शेरवानी और नीचे पजामे की जगह प्लाजो पहना था, जो कि कई लोगों को स्कर्ट की तरह भी दिखाई दे रहाथा। ऐसे में कुछ लोगों ने रणवीर के इस लुक का मजाक भी उड़ाया कि रणवीर ने स्कर्ट पहना हुआ है। जब रणवीर दीपिका अपने वेडिंग रिसेप्शन में इस खूबसूरत अवतार के साथ पहुंचे तो दीपिका को देख फोटोग्राफर्स उन्हें ‘भाभी-भाभी’ कह कर बुलाने लगे। इस दौरान दीपिका लगातार स्माइल करती नजर आईं। वहीं रणवीर भी काफी खुश दिखाई दिए। देखें वीडियो:-