अमिताभ बच्चन और दीपिका पादुकोण ने साथ में फिल्म ‘पीकू’ में काम किया। इस फिल्म को दर्शकों ने अपने दिलों में खास जगह दी। अमिताभ बच्चन सेट पर हमेशा साइलेंट मोड पर रहते हैं, लेकिन सीरियस दिखने वाले महानायक के दिमाग में खुराफात चलती रहती है।दीपिका पादुकोण ने एक बार बताया था कि अमिताभ बच्चन सेट पर उनका खाना चुरा कर खा लिया करते थे। ऐसे में अमिताभ बच्चन ने दीपिका की बात सुनी तो बिग बी ने रिएक्ट किया। एक पल अमिताभ बच्चन ने दीपिका को देखा और फिर कहा- क्या, मैंने क्या? इस पर दीपिका बोलती हैं कि आप मेरा खाना खा जाते हैं।

अमिताभ बच्चन इस पर तुरंत रिएक्ट कर कहते हैं- अब क्या है कि हम लोग साधारण लोग तीन टाइम का खाना खाने वाले। इनका कुछ वातावरण अलग है। ये हर तीन मिनट पर खाना खाने वाली हैं। लेकिन इसमें कोई ताज्जुब की बात नहीं है। खड़ी हो जाइए (दीपिका को देखते हुए।) दरअसल, बिग बी दीपिका की बॉडी को देख कर ये बात कहते हैं कि वह इतना खाती हैं फिर भी स्लिम ट्रिम और फिट हैं।

बता दें, बिग बी और दीपिका फिल्म पीकू में साल 2015 में साथ नजर आए थे। फिल्म में इरफान खान भी थे। अमिताभ और दीपिका फिल्म में पिता और बेटी की भूमिका में रहे। इस फिल्म को बहुत पसंद किया गया। जल्द ही दीपिका पादुकण अब रणवीर सिंह की फिल्म 83 में नजर आएंगी। खबर है कि फिल्म 25 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में भी दीपिका और रणवीर सिंह पति-पत्नी के किरदार में नजर आएंगे।

बता दें, साल 2021 में एक के बाद एक कई बड़ी फिल्में रिलीज के लिए तैयार हैं। 83 के अलावा अक्षय कुमार की ‘सूर्यवंशी’, सलमान खान की राधे-यॉर मोस्ट वॉन्टेड भाई और सत्यमेव जयते 2 भी रिलीज होनी है।