दीपिका पादुकोण की पहली हॉलीवुड फिल्म XxX:The Return of Xander Cage विश्व में सबसे पहले भारत में रिलीज होगी। भारतीय दर्शक पहले ही दीपिका की इस फिल्म के लेकर उत्साहित हैं। दीपिका ने मंगलवार को ट्वीट करके इस बारे में जानकारी दी। दीपिका पादुकोण ने बताया है कि XxX:The Return of Xander Cage भारत में बाकी देशों से पहले रिलीज होगी।14 जनवरी को ये फिल्म भारतीय थिएटर्स में आ जाएगी। वैसे ये पहला मौका नहीं है। जब हॉलिवुड की कोई फिल्म दुनिया में सबसे पहले भारत में रिलीज की जा रही है। इससे पहले जंगल बुक अमेरिका के मुकाबले एक हफ्ते पहले भारत में रिलीज हुई थी। साथ ही जी.आई.जोई रिटैलिएशन, मिशन इंपॉसिबल-4, एक्स मेन एपोकेलिप्स भी भारत में पहले रिलीज की गई है।

https://twitter.com/deepikapadukone/status/813999366809808896

दीपिका पादुकोण फिल्म के ट्रेलर में जबरदस्त एक्शन करती नजर आ रही है।  फिल्म में दीपिका इस फिल्म में सेरेना नाम की एक लड़की का किरदार निभा रही हैं। प्रियंका के बाद विश्व स्तर पर अपनी छवि बनाने जा रही दीपिका दूसरी भारतीय एक्ट्रेस हैं।