Deepika Padukone Dance Video: दीपिका पादुकोण बॉलीवुड के मशहूर फैशन डिजाइनर अबु-जानी संदीप खोसला के फैशन शो की शो स्टॉपर बनी थीं। यह फैशन शो दोनों के बी-टाउन में 33 साल पूरे करने के खुशी में हुआ था। सोशल मीडिया पर दीपिका के रैंपवॉक के वीडियोज वायरल हो रहे हैं। खास बात यह है कि एक वीडियो में दीपिका रैंप के दौरान ही डिस्को दीवाने गाने पर डांस कर रही हैं। रैंप पर बॉलीवुड गाने पर दीपिका का डांस लोगों को पसंद आ रहा है।

दीपिका पादुकोण शो के दौरान रैंप पर पहुंची को लोगों की निगाहें उनपर टिक गईं। क्रीम कलर के लहंगे में दीपिका का लुक और अंदाज देखने लायक है। खास बात यह है कि आउटफिट दीपिका पर काफी अच्छा लग रहा है। वीडियो में देख सकते हैं कि दीपिका जब रैंप पर दोनों डिजाइनर्स के साथ आती हैं तो बैकग्राउंड से आलिया-वरुण की फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर का गाना डिस्को दीवाने बजने लगता है। दीपिका खुद को गाने पर डांस करने से रोक नहीं पाती हैं। दीपिका के साथ दोनों डिजाइनर्स भी झूमते नजर आते हैं।

करियर की बात करें तो दीपिका पादुकोण की अपकमिंग फिल्म ‘छपाक’ है। मेघना गुलजार के निर्देशन में बन रही फिल्म की कहानी एसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल की लाइफ पर आधारित है। फिल्म 2020 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसके अलावा दीपिका कबीर खान की फिल्म ’83’ में भी नजर आएंगी। इसमें दीपिका कपिल देव की पत्नी रोमी का रोल अदा कर रही हैं। 83 फिल्म अप्रैल 2020 में रिलीज होगी।