प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस का तीसरा वेडिंग रिसेप्शन मुंबई में 20 दिसंबर को रखा गया। प्रियंका की इस भव्य पार्टी में इंडस्ट्री के जाने माने सितारों ने शिरकत की। इस पार्टी में उर्मिला मातोंडकर, दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह और सलमान खान जैसे सितारे मौजूद रहे। पार्टी में डांस फ्लोर पर भी खूब रंग जमा। पार्टी में और भी रौनक तब आ गई जब रणवीर-दीपिका प्रियंका संग डांस करते नजर आए। ऐसे मौके पर रणवीर-दीपिका और प्रियंका ने मिलकर खूब मस्ती की।
इस बीच प्रियंका और दीपिका फिल्म बाजीराव मस्तानी के पॉपुलर गाने पिंगा में डांस करते दिखे। वहीं रणवीर भी दीपिका और प्रियंका की परफॉर्मेंस के दौरान दोनों के इर्द-गिर्द घूमते रहे। बता दें, रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा ने संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ में साथ काम किया था। इस फिल्म में दीपिका मस्तानी, रणवीर बाजीराव और प्रियंका काशी बाई बनी थीं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी। ऐसे में प्रियंका की पार्टी में मौजूद लोगों ने एक बार फिर से साथ में प्रियंका, दीपिका-रणवीर का परफॉर्मेंस साथ में देखा। देखें वीडियो:-
https://www.instagram.com/p/Brn3TC-jYky/?
प्रियंका के रिसेप्शन में डांस फ्लोर में दोनों एक्ट्रेस एक दूसरे के साथ खूब मस्ती करती दिखीं। पिंगा गाने के दौरान दीपिका-प्रियंका आपस में जुगलबंदी करती देखी जा सकती हैं। वहीं रणवीर दीपिका-प्रियंका के आगे पीछे डोलते हुए बहुत क्यूट लग रहे हैं।
दीपिका ने प्रियंका की वेडिंग रिसेप्शन में ब्लैक क्रॉप टॉप और व्हाइट स्कर्ट पहना था। वहीं रणवीर सिंह ब्लैक शेरवानी में नजर आए। इसके अलावा प्रियंका और निक भी अपने रिसेप्शन में बेहद शानदार लग रहे थे।
