पद्मावती रंगोली को बर्बाद करने के मामले में गुजरात की सूरत पुलिस ने करणी सेना के चार आरोपियों और एक और को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें, दीपिका ने मामले में अपना रोष प्रकट करते हुए सूचना और प्रसारण मंत्री स्मृति इरानी से कार्य वाई करने की मांग की थी। वहीं घटना को लेकर लगातार विरोध किया जा रहा था। सूरत के उमरा इलाके में राहुल राज मॉल में गुजरात के सूरत में एक आर्टिस्ट करण जरीवाला ने पद्मावती की तर्ज़ पर रानी पद्मिनी की एक रंगोली बनाई थी।
रंगोली में फिल्म पद्मावती में रानी का किरदार निभा रहीं दीपिका पादुकोण के पोस्टर के आधार पर इस रंगोली को बनाया गया था। इस रंगोली को बनाने में करीब 48 घंटे की मेहनत लगी थी। वहीं जब यह रंगोली सबके सामने आई तो दर्शकों ने इसकी खूब सराहना की। रिपोर्ट्स के अनुसार, कुछ ही देर बाद इस रंगोली को बर्बाद कर दिया गया। रंगोली को खराब करने के पीछे करीब 100 लोगो का हाथ है। यहां 100 लोग आए और 48 घंटे की मेहनत को पल भर में खराब कर दिया।
absolutely heart breaking to see the recent attack on artist Karan and his artwork!disgusting and appalling to say the least! pic.twitter.com/Ot2Aki0MiA
— Deepika Padukone (@deepikapadukone) October 18, 2017
इसके बाद आर्टिस्ट ने इस बर्बाद रंगोली की तस्वीरें सोशल मीडिया में पोस्ट की। साथ में उन्होंने लिखा था कि 100 के करीब लोग जय श्रीराम के नारे लगाते हुए आये और मिनटों में सब कुछ मिटा दिया। वहीं बॉलीवुड स्टार दीपिका पादुकोण ने इस मामले में अपना गुस्सा दिखाया। वहीं दीपिका ने भी मामले में ट्वीट कर लिखा है – ऐसा करने वालों को रोका जाना चाहिए। वहीं उन्होंने अपने पोस्ट में सूचना और प्रसारण मंत्री स्मृति ईरानी को टैग किया। और मामले में एक्शन लेने की मांग की।