टीवी सीरियल ‘ससुराल सिमर का’ का फेम दीपिका कक्कड़ ने अपने पति शोएब इब्राहिम के जन्मदिन पर खास तोहफा दिया है। दीपिका ने अपने हाथों से शोएब के लिए केक बनाया, इसके अलावा जो स्पेशल गिफ्ट उन्होंने दिया है, वो है महंगे जूते। शोएब अपना 35वां जन्मदिन मना रहे हैं। उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर जन्मदिन का वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो केक काटते और गिफ्ट्स खोलते दिख रहे हैं।

इमोशनल हुए पिता: शोएब की मां ने उन्हें कपड़े गिफ्ट किए, वहीं उनके पिता ने बेटे के लिए खास नोट लिखा। जैसे ही शोएब ने वो नोट पढ़ा, उनके पिता भावुक हो गए। शोएब ने अपने पिता के उस नोट को सबसे खास तोहफा बताया।

पत्नी ने दिए 77 हजार के जूते: बाद में शोएब ने पत्नी दीपिका का गिफ्ट बॉक्स खोला। जिसमें गुच्ची (Gucci) के स्नीकर्स थे, जिनकी कीमत 77 हजार है। जूते देखकर शोएब की खुशी का ठिकाना नहीं था। वीडियो में दीपिका ने बताया कि उन्होंने शोएब के लिए बालेनियागा जूते खरीदने की कोशिश की, लेकिन भारत में इस ब्रांड का स्टोर नहीं मिला। इसलिए, उन्होंने गुच्ची के जूते लिए। शोएब ने दीपिका से वादा किया कि वो जन्मदिन पर जूते पहनेंगे।

शोएब ने दीपिका को उनके दिन को खास बनाने के लिए धन्यवाद दिया। शोएब ने दीपिका के साथ अपनी एक प्यारी तस्वीर साझा करते हुए उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा, ”मैं बस इतना कहना चाहता हूं कि आई लव यू दीपी। हर चीज के लिए धन्यवाद, मुझे प्यार करने के लिए धन्यवाद, तुमको पाकर मैं धन्य हो गया।” दीपिका और शोएब के फैंस उन्हें ढेर सारी बधाई दे रहे हैं।

बता दें कि दीपिका और शोएब ने साल 2018 में 22 फरवरी को शादी की थी। क्योंकि शोएम मुस्लिम हैं तो दोनों ने इस्लामिक रिती रिवाज से शादी की थी। दीपिका शादी के बाद इस्लामिक तौर तरीकों से रहती हैं, जिसके लिए उन्हें काफी ट्रोल भी किया जा रहा है। हालांकि हेटर्स से ज्यादा उनके चाहने वाले हैं। शोएब और दीपिका यूट्यूब पर अपना एक चैनल चलाते हैं, जिसपर वो अपनी दिनचर्या तक शेयर करते हैं।

दीपिका की ये दूसरी शादी है। इससे पहले वो साल 2011 में रौनक सैमसन नाम के साथ शादी के बंधन में बंधी थीं। लेकिन आपसी मतभेद के कारण दोनों साल 2015 में अलग हो गए। फिर ससुराल सिमर का के दौरान उनकी मुलाकात शोएब से हुए और दोनों ने जीवन भर साथ रहने का फैसला किया।

बॉलीवुड एक्ट्रेस ने भी पहने महंगे शूज: गौरतलब है कि कीर्ति सेनॉन ने भी हाल ही में अपने लुक से फैंस का दिल जीत लिया। कीर्ति ने ब्लैक कलर की शॉर्ट स्लीव वाली ग्राफिक टी-शर्ट के साथ ब्लैक शॉर्ट्स पहने थे। इसके साथ एक्ट्रेस ने व्हाइट कलर के शूज पहने थे। जिसकी कीमत 62,000 हजार बताई जा रही है।