आने वाले 4-5 दिनों में रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण शादी करने वाले हैं। इस बात को लेकर उनके फैन्स में खासा उत्साह है। इसमें कोई शक नहीं कि रणवीर और दीपिका दोनों बेहद ही आकर्षक और खूबसूरत हैं लेकिन इस बारे में अभी भी संशय बना हुआ है कि दोनों स्टार वेडिंग सेरेमनी के लिए किस डिजाइनर का क्रिएशन पहनने वाले हैं। हालांकि अभी एक वीडियो सामने आया है जिसे देखकर ऐसा माना जा रहा है कि दीपिका अपनी जिंदगी के सबसे महत्वपूर्ण दिन पर सब्यसाची मुखर्जी का डिजाइन किया हुआ ड्रेस ही पहनेंगी।
दरअसल, यह वीडियो शुक्रवार रात मुंबई एयरपोर्ट का है। जहां दीपिका पादुकोण और उनके जन्मों के साथ रणवीर सिंह को स्पॉट किया गया था, जब वह इटली के लिए उड़ान भरने वाले थे। रणवीर और दीपिका के साथ काफी सारा लगेज भी था, जिनमें से कुछ शॉपिंग बैग्स थे। उनमें से एक व्हाइट पेपर शॉपिग बैग पर ‘सब्यसाची’ लिखा था। इससे लग रहा है कि दीपिका ने अपना डिजाइनर सब्यसाची को चुना है। देखें वीडियो।
दीपिका इंडियन अटायर में हमेशा खूबसूरत लगती हैं। देखें उनकी कुछ तस्वीरें।
दीपिका ने हाल ही में एक मैगजीन के लिए फोटोशूट कराया था जिसमें वो किसी दुल्हन से कम नहीं लग रही थी। सफेद रंग की साड़ी में और ग्रीन कुंदन का नैकलेस उन पर खूब फब रहा है।
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह अपने परिवार के लोगों के साथ कल रात इटली के लिए रवाना हुए जहां 14-15 नवंबर को दोनों शादी करने वाले हैं। खबरों के अनुसार, यह कपल बैंगलोर में अपना पोस्ट-वेडिंग रिसेप्शन आयोजित करेंगे।
[bc_video video_id=”5860321127001″ account_id=”5798671092001″ player_id=”JZkm7IO4g3″ embed=”in-page” padding_top=”56%” autoplay=”” min_width=”0px” max_width=”640px” width=”100%” height=”100%”]