Darbar : रजनीकांत की फिल्म दरबार का दर्शकों को लंबे वक्त से इंतजार था। जनवरी को (गुरुवार) फिल्म दरबार रिलीज हो चुकी है। AR Murugadoss के डायरेक्शन में बनी दरबार में रजनीकांत के अलावा बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी भी हैं। फिल्म में कूट कूट कर एक्शन सीन्स भरे हैं। रजनीकांत की फिल्म का ट्रेलर ही इतना शानदार और मजेदार है जिसे देख कर फैंस रिएक्ट करते नजर आए थे। लोग इस बीच कहते दिखे कि वह फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने जाएंगे। आपको जानकर हैरानी होगी कि इस फिल्म का पहला शो सुबह 3.30 बजे था।

फिल्म में रजनीकांत एक ताकतवर पुलिसवाले की भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म में रजनीकांत के कैरेक्टर का नाम है-Aditya Arunachalam। खबरें हैं कि फिल्म रिलीज से पहले ही 200 करोड़ रुपए का मुनाफा हासिल कर चुकी है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म दरबार के राइट्स तमिलनाडु में 60 करोड़ रुपए के बिके हैं। तेलंगाना और आंध्रप्रदेश में राइट्स 14.2 करोड़ के बिके हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि फिल्म दरबार को 280 करोड़ वर्ल्डवाइड कलेक्ट करने ही होंगे। इस फिल्म का बिग बजट 300 करोड़ रुपए बताया जा रहा है। इस फिल्म से जुड़ी हर अपडेट, रेटिंग, रिव्यू, रिएक्शन के लिए हमारे इस ब्लॉग पर बने रहिए…

Live Blog

16:26 (IST)10 Jan 2020
दरबार में कोप का किरदार कर रजनीकांत ने जीता फैंस का दिल

फिल्म में एक बार फिर से रजनीकांत ने अपने धमाकेदार अंदाज से सबका दिल जीत लिया है।  रजनीकांत इस फिल्म के जरिए लंबे समय बाद पुलिसवाले के किरदार में नजर आए हैं। फिल्म ने न केवल सिनेमाघरों में धमाल मचाया, बल्कि बॉक्स ऑफिस पर भी शानदार ओपनिंग की है।

15:41 (IST)10 Jan 2020
तमिलनाड़ू सरकार ने रखे दरबार के स्पेशल शो, दर्शक कर रहे धन्यवाद

रजनीकांत के फैंस तमिलनाड़ू सरकार को दे रही धन्यवाद। बता दें कि तमिलनाड़ू सरकार ने सभी सिनेमाघरों में 4 दिन का स्पेशल शो रखा है। 

14:58 (IST)10 Jan 2020
साउथ के इन सिनेमा घरों में रिलीज हुई है दरबार, कमा लिए इतने करोड़

14:33 (IST)10 Jan 2020
भारत के अलावा न्यूजीलेंड, अमेरिका, मलेशिया और सिंगापुर में जोश दिखा रही दरबार

न्यूजीलैंड में दरबार ने शानदार ओपनिंग की है। वहीं संयुक्त राज्य अमेरिका में फिल्म ने पहले दिन ही 6 लाख 15 हजार डॉलर (4.38 करोड़ रुपये) का बिजनेस किया है। मलेशिया और सिंगापुर जैसे देशों में रजनीकांत की दरबार नंबर वन पर रही। सोशल मीडिया पर भी फिल्म को अच्छा रेस्पोंस मिल रहा है। 

13:45 (IST)10 Jan 2020
दरबार ने बॉक्सऑफिस पर मचाया धमाल


फिल्म ने न केवल सिनेमाघरों में धमाल मचाया, बल्कि बॉक्स ऑफिस पर भी शानदार ओपनिंग की है। फिल्म समीक्षक रमेश बाला के ट्वीट के मुताबिक सुपरस्टार रजनीकांत की 'दरबार' ने पहले दिन केवल चेन्नई में ही 2.27 करोड़ रुपये की कमाई की है। चेन्नई से इतर फिल्म 'दरबार' ने कुल 7.5 करोड़ रुपये की कमाई की है।

13:05 (IST)10 Jan 2020
तमिलनाड़ु में एक दिन में दरबार ने इतने करोड़ का किया बिजनेस

दरबार को तमिलनाड़ू के लोग काफी पसंद कर रहे हैं और फिल्म को ब्लॉकबस्टर बता रहे हैं।

12:29 (IST)10 Jan 2020
रजनी को कोप के किरदार में देख बोले दुबई के फैंस, Age Just A Number
11:57 (IST)10 Jan 2020
चेन्नई में दरबार ने किया 2.27 करोड़ का बिजनेस

ट्रेड एनालिस्ट रमेश बाला ने ट्वीट कर जानकारी दी कि दरबार ने सिर्फ चेन्नई में ही 2.27 करोड़ का बिजनेस किया है। भारत के साथ यह फिल्म पूरी दुनिया में धमाल मचा रही है। साउथ में तो सारे थिएटरों पर भारी भीड़ दिख रही है और जश्न का माहौल है। 

10:09 (IST)10 Jan 2020
Chhapaak और Tanhaji के होते हुए हिंदी बेल्ट में शानदार परफॉर्म कर पाएंगी रजनीकांत की Darbar?

फिल्म दरबार के आगे दीपिका की फिल्म Chhapaak के अलावा अजय देवगन की फिल्म तानाजी भी रिलीज हुई है। दोनों हिंदी बेल्ट की बड़ी फिल्में हैं और दर्शकों के बीच पॉपुलर हैं।सिनेमाघरों में इन फिल्मों को देखने के लिए भीड़ जुट रही है। ऐसे में हिंदी बेल्ट में साउथ की फिल्म दरबार का क्या होगा? कुछ देर में पता चलेगा फिल्म ने ओपनिंगडे पर कितनी कमाई की।

09:42 (IST)10 Jan 2020
दीपिका की फिल्म से अफेक्ट नहीं रजनी की दरबार, सुनील का दमदार रोल लोगों को कर रहा इंप्रेस

दीपिका की फिल्म के आने से फैंस अफेक्ट नहीं हैं। रजनीकांत फैंस मन बना कर सिनेमाघरों की तरफ रुख कर रहे हैं कि उन्हें रजनीकांत को देखना है। ऐसे में फैंस थिएटर्स पहुंच रहे हैं। बता दें रजनी की फिल्म में बॉलीवुड स्टार सुनील शेट्टी भी हैं। सुनील फिल्म में दमदार रोल में नजर आ रहे हैं। 

09:12 (IST)10 Jan 2020
सीट्स पर खड़े होकर नाचते दिखे फैंस, रजनीकांत की दरबार का हो रहा ग्रैंड स्वागत

रजनीकांत के फैंस उनकी फिल्म देखने के लिए सुबह सुबह पहुंच रहे हैं। फैंस को रजनी का फाइटिंग वाला अंदाज हमेशा पसंद आता है। इस बार भी रजनी के फाइटिंग सीन्स लोगों को खूब भा रहे हैं। फिल्म में रजनी की एंट्री बड़ी धांसू है। लोग ऐसे में रजनीकांत का थिएटर में सीट्स पर खड़े होकर स्वागत कर रहेहैं। कई लोग तो अपनी जगहों पर खड़े हो कर नाच रहे हैं। 

08:37 (IST)10 Jan 2020
रजनीकांत की फिल्म के आगे Deepika Padukone की छपाक

रजनीकांत की फिल्म छपाक के सामने आज दीपिका पादुकोण की छपाक भी आ चुकी है। दीपिका की स्ट्रॉन्ग सोशल मैसेज फिल्म के आगे रजनीकांत की एक्शन फिल्म हिंदी बेल्ट पर कितनाकमाल दिखाएगी, यह जानने केलिए थोड़ा इंतजार करना होगा।  

23:38 (IST)09 Jan 2020
रजनीकांत की फिल्म की वजह से साउथ में कर्मचारियों को मिली पेड लीव

फिल्म में नयनतारा रजनीकांत के अपोजिट नजर आ रही है। फिल्म को ए आर मुरुगादास ने डायरेक्ट किया है और इस कॉप ड्रामा में सुनील शेट्टी विलेन की भूमिका में दिख रहे हैं। रजनीकांत की इस फिल्म को लेकर दर्शकों में खासा उत्साह है। साउथ की एक कंपनी ने अपने कर्मचारियों को पेड लीव और दरबार के फ्री टिकेट्स भी ऑफर किए हैं।

23:12 (IST)09 Jan 2020
दरबार देख रजनीकांत के फैंस बोले एक नंबर फिल्म

रजनीकांत की फिल्म देखने के बाद लोगों ने अपने सोशल अकाउंट पर पोस्ट किया और दरबार की खूब तारीफ की है।

22:43 (IST)09 Jan 2020
थाला की मूवी होगी सबसे आला

साउथ इंडस्ट्री में रजनीकांत को भगवान की तरह पूजा जाता है। ऐसे में उनकी फिल्म दरबार को फैंस का उनकी बाकी फिल्मों की तरह भरपूर प्यार मिल रह है। फैंस कहते दिख रहे हैं थाला की मूवी सबसे आला 

22:12 (IST)09 Jan 2020
रजनीकांत की दरबार का फैंस ने किया खुले दिल से किया स्वागत

रजनीकांत नाम नहीं अपने आप में एक सतंभ हैं। उनकी किसी भी फिल्म को फैंस ने साउथ में किसी त्योहार से कम नहीं समझते हैं। ऐसा ही कुछ फिल्म दरबार के साथ होने की पूरी-पूरी उम्मीद हैं

21:19 (IST)09 Jan 2020
रजनीकांत का हुआ दूध से अभिषेक

तमिलनाड़ु के थिएयर में दरबार के रिलीज के बाद से ही फैंस में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। फैंस ने थलाइवा के बड़े-बड़े बैनर पोस्टर्स लगाने के साथ ही भगवान की तरह उन पर दूध से अभिषेक किया है।

19:21 (IST)09 Jan 2020
रिलीज से पहले ही तमिल रॉकर्स ने दी थी लीक की चेतावनी

तमिलनाड़ू में दरबार की रिलीज का जोरदार तरीके से स्वाग हुआ है। किसी ने ढोल नगड़ा बजाकर किया तो किसी ने आतिशबाजी कर जश्न मनाया। लकिन वहीं खबर मिली है कि अब यह फिल्म ऑनलाइन लीक हो गई है। तमिल रॉकर्स नाम की वेबसाइटने इसे  इंटरनेट पर लीक कर दिया है। वेबसाइट ने दरबार रिलीज से पहले चेतावनी भी दी थी लेकिन इसका वेबसाइट पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा है और इतने थलाइवा की फिल्म का एचडी प्रिंट इंटरनेट पर लीक कर दिया है।

18:22 (IST)09 Jan 2020
रजनी की चायनीज फैन ने केक काकटर किया दरबार की रिलीज का सेलिब्रेशन

विदेश में भी रजनीकांत के फैन फॉलोविंग काफी ज्यादा है। एक रजनी फैन ने अपने चाइनीज-अमेरिकन कलिग्स के साथ केक कट कर दरबार के रिलीज को सेलिब्रेट किया। 

17:33 (IST)09 Jan 2020
दरबार की रिलाज का ऐसे मनाया रजनीकांत के विदेशी फैंस ने सेलिब्रेशन
16:59 (IST)09 Jan 2020
रोशनी से जगमगाया Tirunelveli Ram सिनेमा

tirunelveli ram theatre में दरबार देखने पहुंचे दर्शकों ने जमकर की आतिशबाजी। कलरफुट लाइट्स से सजाया गया। राम थिएयर।

Image

16:30 (IST)09 Jan 2020
रजनीकांत के फैंस कर रहे अतिशबाजी
15:52 (IST)09 Jan 2020
दरबार देख बोले रजनीकांत के फैंस, पैसा वसूल फिल्म

रजनीकांत की फिल्म देखने के बाद लोगों ने अपने सोशल अकाउंट पर पोस्ट किया और दरबार की खूब तारीफ की है।#Darbar - Paisa Vasool entertainment so far from @ARMurugadoss with his trademark brainy episodes and elevation sequences. Thalaivar steals the show all the way with his infectious energy level. Good!— Rajasekar (@sekartweets) January 9, 2020

15:17 (IST)09 Jan 2020
दरबार देखने सिनेमाघरों के बाहर उमड़ी भारी भीड़
14:38 (IST)09 Jan 2020
साउथ की एक कंपनी ने अपने कर्मचारियों को पेड लीव और दरबार के फ्री टिकेट्स भी ऑफर

फिल्म में नयनतारा रजनीकांत के अपोजिट नजर आ रही है। फिल्म को ए आर मुरुगादास ने डायरेक्ट किया है और इस कॉप ड्रामा में सुनील शेट्टी विलेन की भूमिका में दिख रहे हैं। रजनीकांत की इस फिल्म को लेकर दर्शकों में खासा उत्साह है। साउथ की एक कंपनी ने अपने कर्मचारियों को पेड लीव और दरबार के फ्री टिकेट्स भी ऑफर किए हैं।

13:47 (IST)09 Jan 2020
दरबार की रिलीज के दौरान दिखा थलाइवा के पोस्टर का हुआ दूध से अभिषेक

तमिलनाड़ु के थिएयर में दरबार के रिलीज के बाद से रजनी की अपकमिंग फिल्म थलाइवा के प्रशंसक भी नजर आए। जहां पर थलाइवा के बड़े-बड़े बैनर पोस्टर्स लगाए गए हैं और भगवान की तरह उन पर दूध से अभिषेक किया गया।

12:55 (IST)09 Jan 2020
दरबार देखने के लिए विदेश से चेन्नई पहुंचे रजनीकांत के फैंस

बताया जा रहा है कि दरबार को देखने के लिए कई अंतरराष्ट्रीय फैंस भी ऐसे भी हैं जो उनके फिल्म रिलीज के दौरान हजारों किलोमीटर का सफर तय कर चेन्नई पहुंचे हैं। तमिलनाड़ु में इन दिनों रजनीकांत के आवास के बाहर भी फैंस का जमावबड़ा दिख रहा है। 

11:34 (IST)09 Jan 2020
दरबार की कामयाबी के लिए दुआएं मांग रहे रजनीकांत के फैंस

साउथ के भगवान यानी रजनीकांत की फिल्म दरबार को लेकर फैंस की दीवानगी देखते ही बनती है। तमाम फैंस अपने फेवरेट स्टार की फिल्म की कामयाबी के लिए दुआएं मांगी कर रहे हैं। कोई भगवान के मंदिर जाकर हजारों सीढ़ियां चढ़ता है तो कोई मुफ्त में गरीबों को खाना खिलाता है।

10:36 (IST)09 Jan 2020
Darbar: ''इंडियन सिनेमा की हिस्ट्री' में पहली बार'

कहा जा रहा है कि सिर्फ चेन्नई में ही रजनीकांत की फिल्म की 231k टिकट बिकी हैं। इसे इंडियन सिनेमा की हिस्ट्री बताया जा रहा है। 

10:34 (IST)09 Jan 2020
रजनीकांत की फिल्म के फर्स्ट हाफ की हो रही तारीफें..

रजनीकांत की फिल्म के फर्स्ट हाफ की हो रही तारीफें.. फिल्म की स्क्रीन प्रेजेंस की भी खूब तारीफें हो रही हैं। 

10:08 (IST)09 Jan 2020
दरबार का फर्स्ट हाफ है ब्रिलियंट, फैंस तारीफ करते नहीं थक रहे..

दरबार का फर्स्ट हाफ है ब्रिलियंट, फैंस तारीफ करते नहीं थक रहे..इस फिल्म को लेकर कहा जा रहा है कि फिल्म पैसा वसूल है। 

09:44 (IST)09 Jan 2020
सिनेमाघरों में पहुंचे सुपरस्टार रजनीकांत, फैंस कर रहे सेलिब्रेट

सिनेमाघरों में पहुंचे सुपरस्टार रजनीकांत, फैंस कर रहे सेलिब्रेट: रजनीकांत की धांसू एंट्री पर नाच उठे फैंस

09:15 (IST)09 Jan 2020
सुनील शेट्टी को देखने सिनेमाघरों में पहुंच रहे लोग..

रजनीकांत के अलावा सुनील शेट्टी भी इस फिल्म में हैं। फैंस सुनील को भी लंबे वक्त के बाद पर्दे पर देख रहे हैं। ऐसे में दर्शक उन्हें विलेन के अवतार में देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं।  सुनील फिल्म के अंदर खूब पॉलिटिक्स खेलते नजर आ रहे हैं।

08:40 (IST)09 Jan 2020
Rajinikanth's Darbar: साउथ सुपरस्टार का स्टाइल देखने के लिए दर्शक बेताब

Rajinikanth's Darbar: दरबार उन दर्शकों के लिए है जो एक्शन को बेहिसाब प्यार करते हैं। रजनीकांत की उड़ती हुई किक देखना चाहते हैं और चश्मा हवा में उड़ा कर कर स्टाइल से पहनते देखना चाहते हैं। दर्शक इस फिल्म का लंबे वक्त से इंतजार कर रहे थे आज ये फिल्म 7000 स्क्रीन्स के साथ world wide रिलीज कर दी गई है। 

08:03 (IST)09 Jan 2020
क्यों देखें मूवी: पुलिस वाले हैं रजनीकांत जिनके एक्शन हैं जोरदार

1992 के बाद पहली बार रजनीकांत पुलिस वाले के रोल में पर्दे पर नजर आ रहे हैं। इससे पहले वह पांडियान मूवी में नजर आए थे। तो अगर आपको थलाइवा का खाकी में स्वैग देखना है तो मूवी देखनी पड़ेगी।

07:55 (IST)09 Jan 2020
क्यों देखें मूवी: पुलिस की जिम्मेदारियों को समझाती है मूवी

मुरुगादॉस जोकि कॉलीवुड में सामाजिक जिम्मेदारियों पर आधारित मूवी बनाने के लिए जाने जाते हैं एक बार फिर हाजिर हुए हैं। इस बार उनके हीरो भी ऐसे हैं जो खुद समाज के बड़े प्रभावशाली हैं। यानी रजनीकांत।

07:53 (IST)09 Jan 2020
क्यों देखें मूवी: रजनीकांत की वजह से

सुपरस्टार रजनीकांत यानी थलाइवा आए हैं। तो मूवी देखना तो बनता है। आपको बता दें कि जब जब थलाइवा थिएटर में एंट्री मारते हैं उनके फैंस कई किलोमीटर की लंबी लाइन लगाकर टिकट खरीदते भी देखे जाते हैं। रजनीकांत खुद 70 के हो चुके हैं लेकिन उनका क्रेज अभी भी बरकरार है।

07:39 (IST)09 Jan 2020
300 करोड़ के बजट की बड़ी मूवी है रजनीकांत की दरबार

दरबार ने कैसे 200 करोड़ कमाई से कमा लिए आइए बताते हैं। आपको बता दें कि ये फिल्म 300 करोड़ में बनकर तैयार हुई है। फिल्म के वितरकों ने तमिलनाडु में थिएटर राइट्स 60 करोड़ के करीब बेचे हैं। जबकि तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में ये राइट्स 14.2 करोड़ के करीब बिके।

07:35 (IST)09 Jan 2020
पहली बार मुरुगादॉस और रजनीकांत आए साथ

ए आर मुरुगादॉस और रजनीकांत इस फिल्म के जरिए पहली बार साथ काम कर रहे हैं। इस मूवी में रजनीकांत पुलिसवाले की भूमिका में हैं जो जबरदस्त एक्शन करते दिख रहा है। गुंडे सिर्फ उनके नाम से कांपते हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया ने कमाई के अनुमान पर एक स्टोरी में जिक्र किया है कि फिल्म ‘दरबार’ रिलीज से पहले ही 200 करोड़ से ऊपर का बिजनेस कर चुकी है।

07:30 (IST)09 Jan 2020
दरबार की कमाई पहले ही दिन 200 करोड़ के पार जाने का अनुमान

सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म दरबार को लेकर फिल्म और ट्रेड एनालिस्ट का अनुमान है कि ये पहले ही दिन 200 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर सकती है। इस फिल्म को लेकर अभी से इतनी उत्सुकता है कि टिकट के दाम 1500 रुपये तक बिके हैं।