Dabangg 3 :  सलमान खान और सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म दबंग की तीसरी किश्त दर्शकों को खूब पसंद आई। लेकिन मुकाबला अब और कड़ा होने जा रहा है क्योंकि सलमान खान की दबंग 3 के आगे अक्षय कुमार की गुड न्यूज आ खड़ी हुई है। एक तरफ सलमान, सोनाक्षी और सई मांजरेकर की फिल्म दबंग 3 और अब दूसरी तरफ दिलजीत दोसांझ, अक्षय कुमार, कियारा आडवाणी और करीना कपूर की फिल्म गुड न्यूज। ऐसे में अब लोग किस फिल्म की तरफ ज्यादा आकर्षित होंगे ये देखना बेहद दिलचस्प है।

Dabangg 3 ने एक 6 दिनों के अंदर फिल्म ने 100 करोड़ रुपए से ज्यादा का मुनाफा जुटाया है। 7वें दिन फिल्म दबंग 3 क्या गुल खिलाती है इस बारे में अभी नजरें बनी हुई हैं। फिल्म ने अब तक टोटल 119 करोड़ 55 लाख रुपए लपेट लिए। शुक्रवार को फिल्म ने कमाए 24.50 करोड़ रुपए। शनिवार को फिल्म ने कमाए 24.75 करोड़ रुपए। रविवार को फिल्म ने कलेक्ट किए 31.90 करोड़ रुपए। सोमवार को भी फिल्म ने शानदार कलेक्शन किया और कमाए- 10 करोड़ 70 लाख रुपए। मंगलवार को फिल्म ने 2 करोड़ रुपए का बिजनेस किया और बुधवार को फिल्म की 15 करोड़ 70 लाख रुपए की कमाई हुई। इस हिसाब से टोटल फिल्म Dabangg 3 ने कमाए- 119.55 करोड़ रुपए।

सलमान खान की इस फिल्म को क्रिसमस वीक का अच्छा खासा फायदा मिला है। सलमान हर फेस्ट में अपने फैंस के लिए कुछ न कुछ धमाकेदार लाते हैं। क्रिसमस के मौके पर रिलीज हुई दबंग 3 ने भी खूब रंग जमाया और फैंस अभी भी इस फिल्म को देखने के लिए सिनेमाघर पहुंच रहे हैं। बावजूद इसके कि आज अक्षय कुमार की मल्टीस्टारर फिल्म गुडन्यूज भी रिलीज हो चुकी है। क्या गुड न्यूज को कड़ी टक्कर देकर सिनेमाघरों में जमी रह पाएगी Salman Khan की दबंग 3, आइए जानते हैं:-

Live Blog

23:36 (IST)27 Dec 2019
दबंग 3 के बिजनेस को प्रभावित करेगी गुड न्यूज!

दबंग 3 के अलावा रानीे मुखर्जी की फिल्म मर्दानी को दर्शकों और क्रिटिक्स से अच्छी प्रतिक्रियाएं मिली हैं वहीं अक्षय की गुड न्यूज को भी दर्शकों का काफी प्यार मिल रहा है। फिल्म की काफी तारीफ हो रही है। गुड न्यूज से दबंग के बिजनेस पर जरूर प्रभाव पड़ेगा।

22:28 (IST)27 Dec 2019
जन्मदिन पर सलमान ने फैंस का किया अभिवादन
 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A big thank u to all my fans ...

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan) on

21:42 (IST)27 Dec 2019
दबंग 3 सलमान की 15वीं 100 करोड़ी फिल्म बनीं

सलमान खान की पिछली कई फिल्में कमाई के मामले में एक से बढ़कर एक सफल साबित हुईं हैं। दबंग 3  सलमान के करियर की 15वीं फिल्म बनी चुकी है जिसने भारत में 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई की। इससे पहले उनकी 'दबंग', 'रेडी', 'दबंग 2', 'किक',  'एक था टाइगर', 'बॉडीगार्ड', 'प्रेम रतन धन पायो', 'जय हो', 'ट्यूबलाइट', 'टाइगर जिंदा है', 'रेस 3', 'बजरंगी भाईजान', 'भारत' और 'सुल्‍तान' जैसी फिल्‍मों ने 100 करोड़ से ऊपर का कलेक्‍शन किया है।

19:37 (IST)27 Dec 2019
सलमान खान को बर्थडे पर मिला खास तोहफा

सलमान खान अपने परिवार को काफी प्यार करते हैं और उनका परिवार भी उन्हें सरआंखों पर रखता है। दबंग खान अपनी बहनों और मां के काफी करीब रहते हैं। यही कारण रहा कि इस साल अपना बर्थ डे अपने फार्महाउस की जगह सोहेल खान के घर सेलेब्रेट करने का फैसला किया है क्योंकि वे अपनी प्रेग्नेंट बहन अर्पिता के पास रहना चाहते हैं। अर्पिता ने एक बच्चे को जन्म दिया है जिसे सलमान ने अपने जन्मदिन का खास तोहफा बताया है।

18:16 (IST)27 Dec 2019
मामू बने दबंग खान

सलमान के लिए आज का दिन दोहरी खुशी लेकर आया है क्योंकि आज सलमान के बर्थडे के साथ ही उनकी बहन अर्पिता शर्मा दूसरी बार मां बन गई हैं। बहन अर्पिता ने सलमान को उनके 54वें जन्मदिन पर खास तोहफा देते हुए बेटी को जन्म दिया है। मुंबई के हिंदुजा हॉस्पिटल में एडमिट अर्पिता ने सलमान के लिए ये गिफ्ट पहले से प्लान किया हुआ था जिसके चलते बच्चे का सी-सेक्शन के जरिए जन्म हुआ है।

17:10 (IST)27 Dec 2019
जल्द मामा बनने वाले हैं सलमान

सलमान खान की बहन अर्पिता उम्मीद से हैं जिसके चलते सलमान खान जल्द ही मामा बनने वाले हैं। मालूम हो कि सलमान की बहन अर्पिता ने बॉलीवुड एक्टर आयुष शर्मा से शादी की है और उनका एक बेटा भी है जो सलमान के बेहद करीब है।

16:41 (IST)27 Dec 2019
कियारा की मौसी को डेट कर चुके हैं सलमान

कियारा ने एक इंटरव्यू में कहा कि मेरी मां सलमान सर को जानती थी क्योंकि दोनों ही बांद्रा में पले बढ़े हैं। मेरी मां और सलमान दोनों अच्छे दोस्त थे और साथ में साइकिल भी चलाते थे। मेरी मां ने सलमान सर को शाहीन मौसी से इंट्रोड्यूस कराया था और दोनों ने कुछ समय के लिए एक दूसरे को डेट भी किया था।

16:12 (IST)27 Dec 2019
राधे की शूटिंग में व्यस्त हैं सलमान खान

दबंग खान अपनी अपकमिंग फिल्म राथे की शूटिंग में व्यस्त हैं। सलमान की ये फिल्म अगले साल रिलीज हो रही है। इस फिल्म को भी दबंग के निर्देशक प्रभूदेवा द्वारा डायरेक्ट किया जा रहा है।

14:48 (IST)27 Dec 2019
खूब चली सलमान की फिल्म की दबंगई, अब अक्की के एक्शन की बारी

लगातार 6 दिनों से फिल्म दबंग 3 अच्छी खासी रकम जुटा रही है। बॉक्स ऑफिस पर सलमान की फिल्म की दबंगई खूब चली। अब अक्की के एक्शन की बारी है। 

12:38 (IST)27 Dec 2019
छिन जाएंगे सलमान की दबंग के दर्शक, क्योंकि आ गए हैं अक्षय...!!!!

सलमान के जन्मदिन के मौके पर उनके फैंस सलमान को देखने के लिए थिएटर्स जा रहे हैं। दंबग 3 अभी तक तो अच्छी कमाई कर रही थी। लेकिन अब आनेवाले दिनों में बॉक्स ऑफिस पर दबंग 3 कैसा प्रदर्शन करती है इस पर सबकी नजरें बनी हुई हैं। क्योंकि आज यानी 27 दिसंबर शुक्रवार को रिलीज हुई है करीना कपूर, अक्षय कुमार, दिलजीत दोसांझ और कियारा आडवाणी की फिल्म गुड न्यूज ऐसे में क्या दबंग 3 के दर्शक उससे छिनने वाले हैं और जाने वाले हैं गुड न्यूज देखने ? ये तो आगे पता चलेगा। 

10:51 (IST)27 Dec 2019
अक्षय की फिल्म आने से फुस्स हो जाएगी सलमान की दबंग!

सलमान के लिए इस वक्त एक साथ दो दो खुशियां हैं। पहली उनके जन्मदिन की और दूसरी दबंग 3 के हिट होने की। सलमान खान के फैंस भी लगातार सलमान को उनकी इस सक्सेस के लिए बधाइयां दे रहे हैं। वहीं अक्की फैंस अक्षयके साथ सलमान का कॉम्पिटीशन बता रहे हैं। फैंस कह रहेहैं कि अक्षय कुमार की फिल्म आने के बाद सलमानखान की फिल्म फुस्स हो जाएगी।

09:57 (IST)27 Dec 2019
दबंग को नुकसान नहीं पहुंचाएगी Good Newwz,फैंस खास अंदाज में सलमान को कर रहे Birthday Wish

आज भाईजान सलमान खान का बर्थडे है। फैंस सलमान के जन्मदिनको बड़े ही खास अंजाद में मना रहे हैं। दर्शक फिल्म देखने के लिए सिनेमाघरों की तरफ पहुंच रहे हैं। कई लोग कहते दिख रहे हैं कि अक्षय की फिल्म सलमान की दबंग 3 को नुकसान नहीं पहुंचा सकती।  

09:23 (IST)27 Dec 2019
इस वजह से भारत का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाई Dabangg 3

बता दें सलमान खान की फिल्म उस वक्त रिलीज हुई जब देशभर में सीएए के खिलाफ प्रदर्शन चल रहा था। मूवी की शुरुआती कमाई को काफी नुकसान हुआ। यही वजह है कि सलमान की ये मूवी उनकी ही दूसरी मूवी भारत का रिकॉर्ड तोड़ने में नाकामयाब रही। हालांकि सलमान खान ने दबंग 3 के साथ एक नया रिकॉर्ड बनाया जो बॉलीवुड की किसी सिलेब्रिटी के नाम नहीं है।

09:07 (IST)27 Dec 2019
बैड कॉप चुलबुल पांडे की फिल्म ने क्रिसमस डे पर मचाई धूम अब सामने है Good Newwz

100 करोड़ के रिकॉर्ड लाइन को पार करने के बाद दबंग 3 ने बुधवार को अच्छा बिजनेस किया था। ट्रेड एनालिस्ट ने पहले ही अनुमान लगाया था कि क्रिसमस हॉलीडे का फायदा सलमान खान की फिल्म को मिलेगा। लोगों ने बैड कॉप चुलबुल पांडे की फिल्म को पसंद किया। अब सामने आ खड़ी है अक्षय कुमार की गुड न्यूज। क्या अब भी फिल्म दबंग 3 ऐसे ही धमाकेदार कमाई जुटाती रहेगी। क्या फिल्म के बिजनेस पर असर देखने को मिलेगा। ये तो आने वाला वक्त बताएगा।