Crew Box Office Collection Day 5: करीना कपूर, तब्बू और कृति सेनन की फिल्म ने शुरुआत में तो उड़ान भरी लेकिन अब इसकी रफ्तार धीमी होती दिख रही है। फिल्म ने पहले दिन 9.25 करोड़ का बिजनेस किया था, लेकिन पांचवें दिन तक आते-आते इसका बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कम हो गया है। मंगलवार को फिल्म ने 3.50 करोड़ का बिजनेस किया, जो अब तक का सबसे कम बिजनेस था। इसके बाद फिल्म का कुल कलेक्शन 37.20 करोड़ हो गया है।
मेकर्स के मुताबिक ‘क्रू’ ने पांच दिनों में दुनियाभर में 70.73 करोड़ का बिजनेस कर लिया है। इसका घरेलू कलेक्शन 40.03 करोड़ बताया जा रहा है। फिल्म भारत के अलावा इंटरनेशनल मार्केट में अच्छा प्रदर्शन कर रही है। इस फिल्म को अमेरिका में देखा और पसंद किया जा रहा है। ‘क्रू’ का प्रदर्शन टाइम स्क्वायर पर भी किया जा रहा है। ये फिल्म इस साल नॉर्थ अमेरिका में सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली हिंदी फिल्म है।
आपको बता दें कि फिल्म ने पहले दिन भारत में 10.28 करोड़ और ग्रॉस वर्ल्डवाइड 20.07 करोड़ का बिजनेस किया। इसके बाद फिल्म ने दूसरे दिन भारत में 10.87 करोड़ और ग्रॉस वर्ल्डवाइड 21.06 करोड़ का बिजनेस किया।
रविवार को फिल्म ने भारत में 11.45 करोड़ और वर्ल्डवाइड 21.40 करोड़ का बिजनेस किया। चौथे दिन फिल्म ने 4.50 करोड़ का बिजनेस किया था। फिल्म का सोमवार तक का कलेक्शन 34 करोड़ था, इसके बाद ‘क्रू’ के कलेक्शन में थोड़ा ही इजाफा हुआ है।
पांचवें दिन फिल्म की ऑक्यूपेंसी काफी कम रही। मॉर्निंग सो में 8.15 % ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई। दोपहर के शो में 13.03 %, शाम के शो में 13.96 % और रात के शो में 16.81 % ऑक्यूपेंसी दर्ज हुई।
बता दें कि बाकी फिल्मों की तरह ‘क्रू’ का बॉक्स ऑफिस पर किसी फिल्म के साथ क्लैश नहीं हुआ। ये फिल्म बॉलीवुड की किसी दूसरी फिल्म के साथ रिलीज नहीं हुई। फिल्म का डायरेक्शन राजेश कृष्णन ने किया है और इसका प्रोडक्शन एकता कपूर, रिया कपूर और अनिल कपूर ने किया है।