Crew box office collection day 4: बॉक्स ऑफिस पर जोरदार शुरुआत के बाद, करीना कपूर खान, कृति सेनन और तब्बू अभिनीत फिल्म क्रू ने वीकेंड पर जोरदार प्रदर्शन किया और नया सप्ताह शुरू होने पर भी इसका बॉक्स ऑफिस कलेक्शन ठीक ठाक रहा है। फिल्म ने चौथे दिन सोमवार को 4.50 करोड़ का बिजनेस किया। जिसके बाद इसकी चार दिन की कुल कमाई 34 करोड़ हो गई है।
फिल्म ने भारत में 34 करोड़ की कमाई की है और बात अगर इसके वर्ल्डवाइड कलेक्शन की करें तो ‘क्रू’ ने सोमवार तक दुनियाभर में 62.53 करोड़ का बिजनेस कर लिया था। चौथे दिन ‘क्रू’ की कुल हिंदी ऑक्यूपेंसी 15.30% रही। जिसमें से सुबह के शो में 9.03% थी। दोपहर में 15.18% ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई। शाम के शो में 17.41 % ऑक्यूपेंसी दर्ज हुई। रात के शो सबसे अधिक देखे गए। नाइट शो में 19.59% ऑक्यूपेंसी दर्ज हुई।
विदेश में की सबसे बड़ी ओपनिंग
आपको बता दें कि करीना कपूर, तब्बू और कृति सेनन की इस फिल्म को अमेरिका में भी खूब पसंद किया जा रहा है। ‘क्रू’ को टाइम स्क्वायर पर दिखाया गया। ये फिल्म इस साल नॉर्थ अमेरिका में इस साल की सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली हिंदी फिल्म बन गई है।
मेकर्स की मानें तो फिल्म ने पहले दिन भारत में 10.28 करोड़ और ग्रॉस वर्ल्डवाइड 20.07 करोड़ का बिजनेस किया। इसके बाद फिल्म ने दूसरे दिन भारत में 10.87 करोड़ और ग्रॉस वर्ल्डवाइड 21.06 करोड़ का बिजनेस किया। रविवार को फिल्म ने भारत में 11.45 करोड़ और वर्ल्डवाइड 21.40 करोड़ का बिजनेस किया।
बता दें कि बाकी फिल्मों की तरह ‘क्रू’ का बॉक्स ऑफिस पर किसी फिल्म के साथ क्लैश नहीं हुआ। ये फिल्म बॉलीवुड की किसी दूसरी फिल्म के साथ रिलीज नहीं हुई। फिल्म का डायरेक्शन राजेश कृष्णन ने किया है और इसका प्रोडक्शन एकता कपूर, रिया कपूर और अनिल कपूर ने किया है।