सोनम कपूर ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट से अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। तस्वीरों में सोनम कपूर ब्राउन कलर का ढीला-ढाला सूट पहले दिखाई दे रही हैं। इस तस्वीर को देकर सोनम के कजन ब्रदर अर्जुन कपूर ने उनपर चुटकी ली। सोनम के भाई अर्जुन सोनम की इस तस्वीर पर कमेंट करते हुए लिखते हैं- ‘मुझे मेरा सूट वापस चाहिए।’ अर्जुन का ये कमेंट देखकर सोशल मीडिया यूजर्स भी सोनम की खिल्ली उड़ाने लगे।

वहीं अर्जुन कपूर भी अपने कमेंट के जरिए बहन सोनम की तस्वीर पर मस्ती लेते नजर आए। अपने कमेंट में अर्जुन सोनम के ढीले सूट को अपना बता कर मजाक कर रहे हैं। बता दें, सोनम कपूर हाल ही में Jio MAMI के तीसरे एडिशन के इवेंट पर नजर आईं। स्क्रीन मार्केट 2018 में सोनम ने ये ड्रेस पहना था। सोनम की बॉडी के हिसाब से यह सूट काफी ढीला-ढाला था। ऐसे में अर्जुन कपूर सोनम की टांग खींचते नजर आए। बहन रेहा ने भी ये तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं।

इसके अलावा देखिए सोनम के पति आनंद आहूजा ने भी सोनम के इस लुक का मजाक उड़ाते हुए एक तस्वीर शेयर की। अर्जुन अपने परिवार वालों से अक्सर सोशल मीडिया पर इसी तरह से मस्ती मजाक करते रहते हैं। कुछ वक्त पहले जाह्नवी कपूर ने लैक्मी फैशन वीक में रैंप वॉक डेब्यू किया।

जाह्नवी को प्रोत्साहित करने पहुंची बहन खुशी और अंशुला को लेकर अर्जुन ने मजाक करना शुरू कर दिया। अर्जुन ने खुशी और अंशुला की इवेंट वाली एक तस्वीर अपने इंस्टाग्राम से शेयर की। तस्वीर में अर्जुन ने जाह्नवी, सोनम और अपनी फैमिली के बाकी स्टार्स को टैग कर के लिखा कि उनकी फैमिली से खुशी और अंशुला भी किसी से कम नहीं।

सोनम के पति आनंद द्वारा शेयर की गई तस्वीर:-

इसके अलावा अर्जुन ने हाल ही में सोशल मीडिया पर चाचा अनिल कपूर की टांग भी खींची। कपूर फैमिली की एक तस्वीर में सिर्फ अनिल कपूर काला चश्मा पहने दिखाई दिए।

ऐसे में अर्जुन ने चाचा अनिल की खिल्ली उड़ाई। अर्जुन ने चाच के चश्में पर कमेंट किया। लेकिन अनिल कपूर ने भी अर्जुन को जवाब देते हुए लिखा- ‘क्योंकि मैंनू काला चश्मा जचदा है चाचू।’

https://www.jansatta.com/entertainment/