हम सभी ने ऐसी कई फिल्में देखी हैं या उनके बारे में सुना है जिनमें दिल दहला देने वाले सीन होते हैं। जिन्हें देखने के बाद कई दिनों दिमाग अशांत रहता है। मगर आज हम आपको इतनी विवादित फिल्म के बारे में बताने जा रहे हैं, जो ना केवल परेशान कर देने वाली थी, बल्कि इसकी रिलीज के बाद डायरेक्टर का मर्डर तक कर दिया गया था।

ये फिल्म बॉलीवुड की नहीं है, बल्कि एक हॉलीवुड मूवी है और इसका नाम है ‘सैलो’ (Salò, or the 120 Days of Sodom)। वैसे तो फिल्म विवादित थी, मगर इसने बॉक्स ऑफिस पर कमाल का प्रदर्शन किया था। इस फिल्म को 100 देशों में बन कर दिया गया था। मूवी में पाओलो बोनासेली, जियोर्जियो कैटाल्डी, उबेर्टो पाओलो क्विंटावले, ऑल्टो वेलेटी, कैटरीना बोराटो, एल्सा डि जियोर्जी, हेलेन सर्जर और सोनिया सवियांग अहम किरदार में थे।

क्यों हुआ था विवाद?

फिल्म 1975 में आई थी और इसकी कहानी चार अमीर बिगड़ैल लोगों के इर्द गिर्द घूमती है। ये लोग 18 लोगों का अपहरण करते हैं और 4 महीनों तक उनको टॉर्चर करते हैं। वो ना केवल उनको प्रताड़ित करते हैं, बल्कि उनका यौन शोषण करते हैं। फिल्म के सीन काफी डिस्टर्बिंग थे, ये ही कारण है कि फिल्म को बैन करने की मांग की गई। रिलीज के बाद फिल्म के डायरेक्टर पियर पाओलो पासोलिनी की हत्या कर दी गई थी। जिसे लेकर एक नया विवाद खड़ा हुआ था और इसे पूरे 100 देशों में बैन कर दिया गया था।

यह भी पढ़ें: ‘अरे! जिंदा हैं…’ प्रियदर्शन ने दिया रिटायरमेंट का हिंट तो मीका सिंह ने लिखा ‘ओम शांति’, हुए ट्रोल

फिल्म की कहानी उपन्यास ‘द 120 डेज ऑफ सोडोम’ पर आधारित है। फिल्म में रेप, मर्डर और बच्चों का शोषण दिखाया गया है, ऐसे हिंसक सीन के कारण पहले इसे ऑस्ट्रेलिया में बैन किया गया और फिर भारत, यूके, न्यूजीलैंड समेत 100 देशों में प्रतिबंध लगा दिया गया। इसके बाद 1977 में अमेरिका में इसे रिलीज कर दिया गया, मगर अश्लीलता दिखाने के आरोप के चलते इसे फिर बैन कर दिया गया।

क्या है IMDb रेटिंग?

इस फिल्म को IMDb पर 5.8 रेटिंग मिली है। अगर आप इसे ओटीटी पर देखना चाहते हैं तो आपको बता दें कि ये किसी OTT प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध नहीं है। गूगल मूवीज पर इसे रेंट करके देखा जा सकता है, लेकिन कुछ ही देशों में।