ट्रिपल एक्स: द रिटर्न ऑफ जेंडर केज की टीम भारत में अपना एक्शन दिखाने के लिए तैयार है। जी नहीं हम ऑन स्क्रिन की बात नहीं कर रहे हैं बल्कि ऑफ स्क्रिन के बारे में बात कर रहे हैँ। दीपिका पादुकोण ने कंफर्म किया है कि ट्रिपल एक्स में उनके को-स्टार विन डीजल दो दिन की यात्रा पर 12 जनवरी को भारत आ रहे हैं। यहां आकर वो फिल्म का प्रमोशन करेंगे। 30 साल की स्टार ने ट्विटर पर यह खबर शेयर की है। इससे पहले उन्होंने हिंदी में विन के लिए एक विशेष मैसेज लिखा था- विन, इंडिया बेसब्री से तुम्हारा इंतज़ार कर रहा है! जल्द ही मुलाकात होगी, १२ और १३ जनवरी को! हम सबका ढेर सारा प्यार! इस ट्विट के साथ उन्होंने फिल्म का एक पोस्टर भी पोस्ट किया था।
डीजे कारुसो के निर्देशन में बनी यह एक्शन-थ्रिलर फिल्म 14 जनवरी को रिलीज होगी। इसमें दीपिका एक शिकारी सेरेना उंगेर के किरदार मे नजर आएंगी। विन डीजल के साथ ही डोन्नी येन, नीना डोबरेव, रुबी रोज और सैमुअल एल जैक्सन भी मुख्य किरदार में नजर आएंगे। इससे पहले दीपिका ने कहा था कि हॉलीवुड फिल्म में देश का प्रतिनिधित्व करके वो काफी गौरान्वित महसूस कर रही हैं। उन्होंने कहा था- मैं बहुत एक्साइटिड हूं। यह मेरी हॉलीवुड डेब्यू फिल्म है। मैं इसे लेकर बहुत-बहुत नर्वस और एक्साइटिड थी। आज उस यात्रा की शुरुआत हुई है। मैं इस बात को लेकर काफी गर्व महसूस कर रही हूं कि मुझे अपने देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिला। खासतौर पर एक्शन फिल्म में।
https://twitter.com/deepikapadukone/status/816094435645607936?ref_src=twsrc%5Etfw
कुछ समय पहले दीपिका ने कहा था कि फिल्म पहले भारत में उसके बाद पूरी दुनिया में रिलीज होगी। बाजीराव मस्तानी की एक्टर ने ट्विटर पर लिखा- इस बात की घोषणा करते हुए काफी खुश हूं कि ट्रिपल एक्स सबसे पहले भारत में रिलीज होगी। उसके बाद दुनिया में कहीं और #14thJanuary #VinDiesel दीपिका फिल्म में विन के कई लव इंटरेस्ट में से एक बनी हैं। ट्रिपल एक्स सीरिज की यह तीसरी फिल्म है। यह काफी लंबे इंतजार के बाद सिनेमाघरों में आ रही है।
https://twitter.com/deepikapadukone/status/813999366809808896?ref_src=twsrc%5Etfw
तमाशा की एक्ट्रेस ने कहा कि इंटरनेशनल प्रोजेक्ट करते समय मुझे प्रियंका चोपड़ा और ऐश्वर्या राय बच्चन की तरह अपने एक्सेंट में किसी तरह के बदलाव नहीं करने पड़े। दीपिका ने फिल्म में अपने इंडियन एक्सेंट के साथ ही डायलॉग डिलिवर किए।
