बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म ‘एनिमल’ की सफलता को इजॉय कर रहे हैं। फिल्म का लाइफटाइम कलेक्शन 885 करोड़ रुपये हो गया है। इस फिल्म में रणबीर कपूर की एक्टिंग को खूब पसंद किया जा रहा है।

इसी बीच एक्टर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें वह परिवार संग क्रिसमस सेलिब्रेट करते नजर आ रहा हैं। इस वीडियो में एक्टर की एक हरकत ने हर किसी को हैरान कर दिया है। एक्टर के क्रिसमस वीडियो पर बवाल हो गया है, एक्टर और उनके पूरे परिवार पर पुलिस में शिकायत दर्ज की गई है। एक्टर पर धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप लगाया गया है।

क्या है पूरा मामला

दरअसल, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट का क्रिसमस मनाते एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि रणबीर कपूर क्रिसमस सेलिब्रेशन के दौरान पहले केक पर शराब डालते हैं, फिर आग लगाते हैं और अंत में जय माता दी बोलते हैं। लोगों को एक्टर का शराब वाला केक कट करते हुए जय माता दी बोलना पसंद नहीं आया।

वीडियो देखने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स ने उन्हें खूब खरी-खोटी सुनाई। अब उनके खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज हो गया है। यह शिकायत उनके खिलाफ एक एडवोकेट ने की है। एडवोकेट का नाम संजय तिवारी है। इस वीडियो को लेकर संजय तिवारी ने घाटकोपर थाने में अपने वकील आशीष राय और पंकज मिश्रा के माध्यम से शिकायत दी है। उन्होंने एक शिकायत पत्र लिखा, जिसमें दावा किया कि वीडियो में रणबीर कपूर केक पर शराब डालकर उसे जलाते हुए ‘जय माता दी’ बोल रहे हैं।

एक्टर के खिलाफ केस दर्ज

एडवोकेट द्वारा दर्ज करवाई गई शिकायत में कहा गया है कि हिंदू धर्म में अन्य देवताओं का आह्वान करने से पहले अग्नि देवता का आह्वान किया जाता है, लेकिन रणबीर कपूर ने इसके लिए अशुद्ध चीजों, जैसे कि शराब का इस्तेमाल किया, जोकि हिंदू धर्म की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला है। शराब डालकर आग लगाने के बाद जैसे ही रणबीर ने जय माता दी बोला, वैसे ही परिवार के अन्य लोग भी बोलने लगे। शिकायत पत्र में आगे कहा गया है कि कपूर परिवार ने जानबूझ कर हिंदू धर्म में वर्जित मदिरा जैसे पदार्थ का इस्तेमाल करके जय माता दी बोला। शिकायत में आरोप लगाया गया कि इससे शिकायतकर्ता की धार्मिक भावनाएं आहत हुईं हैं।

बता दें कि रणबीर कपूर की इस पार्टी में नव्या नवेली नंदा, अगस्त्य नंदा, आलिया भट्ट, राहा कपूर, करिश्मा कपूर, रणधीर कपूर, रीमा जैन, नीला देवी और बबीता कपूर सहित कपूर खानदान के कई लोग मौजूद थे।