CineGram: सदाबहार अदाकारा रेखा की लव लाइफ हमेशा सुर्खियों में रही है। चाहे वो मुकेश अग्रवाल संग उनकी शादी हो या अमिताभ बच्चन समेत कई एक्टर्स के साथ जुड़ा उनका नाम। वो अपने प्यार और रिश्तों के चलते हमेशा ही चर्चा में रही हैं। 69 साल की उम्र में भी रेखा सिंगल हैं, लेकिन उनकी मांग में हमेशा सिंदूर देखने को मिलता है। जितने मुंह उतनी बातें, ऐसा ही कुछ रेखा के मामले में भी रहा है। लोगों ने उनके लिए क्या कुछ नहीं कहा, बात यहां तक हुई कि रेखा की शादी उनकी सेक्रेटरी फरजाना के कारण टूटी।
फरजाना हमेशा रेखा के साथ साये की तरह रहती है, उसकी इजाजत के बगैर रेखा से कोई मिल भी नहीं सकता। रेखा की जीवनी पर लिखी यासिर उस्मान की किताब ‘रेखा: एक अनकही कहानी में लिखा है कि उनकी जेठानी ने कहा था कि रेखा जब फरजाना के साथ होती हैं तो उनका रवैया काफी अलग होता है।
पूरी फिल्म इंडस्ट्री में ये बात चर्चित है कि फरजाना रेखा के साथ साये की तरह रहती हैं। बिना फरजाना से मिले कोई रेखा तक नहीं पहुंच सकता था। ‘रेखा: एक अनकही कहानी’ में भी फरजाना का काफी जिक्र है।
राइटर मालविका संघवी ने इस किताब में रेखा और फरजाना को लेकर कुछ बातों का जिक्र किया है, जिसमें से अहम ये कि फरजाना न केवल रेखा की सेक्रेटरी है, बल्कि उनके हर राज को जानती है और हर पल उनके साथ रहती है।
पति-पत्नी की तरह है दोनों का रिश्ता
संघवी के मुताबिक एक बार किसी ने रेखा को खाने पर अपने घर बुलाया था और वो भी फरजाना के साथ उनका रिश्ता देख हैरान थे। रेखा ने फरजाना से पहले खाना खाने से इनकार कर दिया था। जिससे ये साफ हो गया था कि दोनों का रिश्ता केवल प्रोफेशनल नहीं है। किताब में ये भी लिखा है कि मुकेश अग्रवाल के निधन से पहले ही रेखा की सेक्सुएलिटी पर सवाल उठने लगे थे।
बाईसेक्सुअल कहने पर रेखा ने किया था फरजाना का बचाव
रेखा और फरजाना की नजदीकियों को देख ये कहा जाने लगा था कि रेखा बाईसेक्सुअल हैं और उनके और फरजाना के बीच संबंध हैं। हालांकि रेखा ने इस खबर को खारिज करते हुए कहा था कि दोनों को लेकर जो भी खबर फैलाई जा रही है वो एक बीमार मानसिकता को दर्शाती है।