90 के दशक की पॉपुलर एक्ट्रेस काजोल (Kajol) ने स्क्रीन पर अपनी एक्टिंग का लोहा तो मनवाया है। उन्होंने फिल्म ‘बेखुदी’ से करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने फिल्म ‘बाजीगर’ और ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ में काम किया था। इस मूवी के बाद अभिनेत्री को अपने करियर में अच्छा मुकाम मिला। फिल्मों में काम करने के दौरान एक्ट्रेस को अजय देवगन (Ajay Devgn) से प्यार हुआ था और फिर काजोल ने करियर के पीक पर शादी कर ली। ऐसे में एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि एक्ट्रेस ने जब बेबी प्लान किया तो वो अपनी लाइफ में दो बार मिसकैरेज का दर्द झेला है। चलिए बताते हैं उनके बारे में…

दरअसल, ह्यूमन ऑन बॉम्बे से बात करते हुए काजोल ने कहा था कि वो अजय देवगन से फिल्म ‘हलचल’ के सेट पर मिली थीं। वो शूट के लिए तैयार थीं और पूछ रही थीं कि उनका हीरो कौन है? उनके इस सवाल पर किसी ने अजय की तरफ इशारा किया। एक्टर उस समय कॉर्नर में बैठे हुए थे। काजोल, अजय देवगन से मिलने से 10 मिनट पहले वो उनकी बुराई कर रही थीं। इसके सेट पर उन्होंने बात करना शुरू कर दिया था और वहीं से वो अच्छे दोस्त बन गए। उन दिनों वो किसी और को डेट कर रही थीं और बॉयफ्रेंड के बारे में अजय से शिकायत की। हालांकि, कुछ समय के बाद काजोल का उनके बॉयफ्रेंड से ब्रेकअप हो गया था।

साल 1999 में काजोल ने की शादी

काजोल ने कहा था कि बाद में उन्होंने अजय देवगन को डेट करना शुरू किया था। लेकिन दोनों में से किसी ने भी एक-दूसरे को प्रपोज नहीं किया था। हालांकि, अभिनेत्री ने ये भी कहा कि उन्हें समझ आ रहा था कि वो साथ हैं। एक्ट्रेस ने 4 साल तक एक-दूसरे को डेट किया था और फिर शादी कर ली। काजोल के पिता उनकी शादी के खिलाफ थे। वो नहीं चाहते थे कि ये शादी हो और वो अपने करियर पर फोकस करें। लेकिन, एक्ट्रेस ने शादी का फैसला कर लिया था। कपल की शादी साल 1999 में हुई थी।

दो-दो बार झेला मिसकैरेज का दर्द

काजोल ने अपने इंटरव्यू में बताया था कि शादी के दो साल बाद उन्होंने बेबी प्लान कर लिया था और उन्होंने अपनी लाइफ में न्यासा से पहले दो बार मिसकैरेज का दर्द झेला था। एक्ट्रेस ने बताया था कि वो साल 2001 में फिल्म ‘कभी खुशी कभी गम’ की शूटिंग कर रही थीं। इसकी शूटिंग के दौरान वो प्रेग्नेंट थीं और फिर मिसकैरेज से गुजरी थीं। वो हॉस्पिटल में थीं और फिल्म ने शानदार प्रदर्शन किया था। लेकिन, हॉस्पिटल में होने की वजह से उन्हें ये पल जरा भी अच्छा नहीं लग रहा था। इसके बाद एक्ट्रेस को एक और मिसकैरेज से गुजरा पड़ा था। उनके लिए ये समय काफी पीड़ा दायक था। हालांकि, बाद में उनकी लाइफ में खुशियां आई और उन्होंने न्यासा और युग को जन्म दिया। उनकी फैमिली पूरी हो गई।