CineGram: बॉलीवुड दिवा ऐश्वर्या राय बच्चन भले ही अब पर्दे पर कम नजर आती हैं मगर उनकी फैन फॉलोइंग आज भी बहुत है। सिर्फ देश ही नहीं पूरी दुनिया में ऐश्वर्या की फैन फॉलोइंग गजब की है। मिस वर्ल्ड का ताज पहनने के बाद ऐश्वर्या ने फिल्मों में एंट्री रखी थी और उन्होंने अपने करियर में एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया है। एक्टिंग के अलावा ऐश्वर्या राय अपनी नीली आंखें और खूबसूरती को लेकर काफी चर्चा में रही हैं। उनके चाहने वाले ना केवल देश-विदेश में नहीं बल्कि फिल्म इंडस्ट्री के कुछ एक्टर्स भी रहे हैं, जो उनसे अपनी नजरें भी नहीं हटा पाते हैं। फीमेल एक्टर्स तक उनकी खूबसूरती की कायल हैं। इसी में से एक नाम एक्टर अक्षय खन्ना का रहा है, जो ऐश्वर्या से अपनी नजरें भी नहीं हटा पाते हैं। इसके बारे में एक बार उन्होंने खुद बताया था।
दरअसल, साल 2017 में फिल्म ‘इत्तेफाक’ के प्रमोशन के दौरान अक्षय खन्ना, सोनाक्षी सिन्हा और सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ करण जौहर के चैट शो ‘कॉफी विद करण’ में पहुंचे थे। इस दौरान सभी ने दिलचस्प बातें की थी। इसी बातचीत में करण ने अक्षय से सवाल किया था कि वो बॉलीवुड में सबसे खूबसूरत लड़की किसे मानते हैं? इसके जवाब में उन्होंने ऐश्वर्या का नाम लिया था और बताया था कि जब भी वो उन्हें देखते थे तो उनसे नजरें ही नहीं हटा पाते थे।
अक्षय खन्ना ने दी थी सफाई
अक्षय ने आगे कहा था कि ये एक आदमी के लिए शर्मिंदा करने जैसा है। अपनी सफाई देते हुए उन्होंने कहा था कि वो उस टाइप के शख्स नहीं हैं, जो किसी को लगातार घूरते रहे लेकिन ऐश्वर्या के मामले में ऐसा नहीं है। वो उनसे नजर ही नहीं हटा पाते हैं बस देखते ही रह जाते हैं। इस पर सोनाक्षी ने भी उनकी बात से सहमति जताई थी और कहा था कि वो खुद एक महिला हैं फिर भी ऐश्वर्या को देखकर वो उनके चेहरे से अपनी नजर नहीं हटा पाती हैं। सोनाक्षी ने उनकी खूबसूरती की जमकर तारीफ की थी।
आपको बता दें कि ऐश्वर्या राय और अक्षय खन्ना की जोड़ी 90s की कई हिट फिल्मों में काम कर चुकी है। दोनों साथ में ‘ताल’ (Taal) और ‘अब आ लौट चले’ (Aa Ab Laut Chalen) जैसी फिल्मों में स्क्रीन शेयर कर चुके हैं। इन दोनों ही फिल्मों में इनकी जोड़ी को दर्शकों ने काफी पसंद किया था।
ऐश्वर्या राय बच्चन का प्रोफेशनल फ्रंट
बहरहाल, अगर ऐश्वर्या राय बच्चन के प्रोफेशनल फ्रंट की बात की जाए तो उन्हें आखिरी बार फिल्म ‘पोन्नियन सेल्विन 2’ में देखा गया था। इसमें उनकी एक्टिंग को दर्शकों और क्रिटिक्स ने काफी पसंद किया था। सिमा अवॉर्ड्स 2024 में एक्ट्रेस को इस मूवी के लिए बेस्ट एक्ट्रेस क्रिटिक्स का अवॉर्ड भी दिया गया है। इसमें उनके साथ एक्ट्रेस तृषा कृष्णन और चियान विक्रम भी अहम रोल में थे। इसका निर्देशन मणि रत्नम ने किया था। ये तमिल की मेगा बजट वाली फिल्म थी।