CineGram: हिंदी सिनेमा की ओरिजिनल ग्लैम डिवा जीनत अमान 70 के दशक में अपने काम के दम पर इंडस्ट्री पर राज कर रही थीं। उनकी खूबसूरती को जहां एक तरफ खूब पसंद किया गया तो वहीं तमाम विवाद भी खड़े हो गए। उस समय में भी जीनत अमान काफी बोल्ड हुआ करती थीं और ये ही कई बार उनके लिए परेशानी का सबब बन जाया करता था। उनकी प्रोफेशनल लाइफ के अलावा वो अपनी पर्नसल लाइफ के लिए भी खूब सुर्खियां बटोर चुकी हैं। उनके अफेयर के कई किस्सों का आज भी जिक्र हुआ करता है, जिनके बारे में हम भी आपको बताने जा रहे हैं।

हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने नाकाम रिश्तों को लेकर सोशल मीडिया पर लंबा चौड़ा पोस्ट शेयर किया था और उसमें जिक्र किया था कि जो मर्द उनकी लाइफ में आए उनके इरादे क्या थे। ज़ीनत का नाम पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान के साथ भी जुड़ा था मगर मुमताज ने इसका खंडन किया था।

जीनत अमान ने की तीन शादियां

जीनत अमान ने साल 1971 में फिल्म ‘हलचल’ से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। फिल्म इंडस्ट्री में आने के बाद जीनत अमान का नाम संजय खान से जुड़ा। दोनों एक दूसरे से प्यार करने लगे थे। 1978 में दोनों ने शादी कर ली। इसके बाद जीनत अमान ने संजय पर मारपीट करने का आरोप लगाया, जिसके उनका जबड़ा भी टूट गया था और उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती होना पड़ा था। इनकी शादी ज्यादा दिन नहीं टिक पाई।

संजय खान ने हृषिकेश कन्नन के पॉडकास्ट पर बताया था कि उन्होंने जीनत को कभी थप्पड़ नहीं मारा था, ये पीआर का मामला था। जीनत की आंख को लेकर संजय खान ने कहा कि ये जीनत में वंशानुगत था। वहीं साल 1999 में सिमी गरेवाल के शो रेंडेज़वस विद सिमी गरेवाल में जब जीनत से इस मार-पीट के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि ये अतीत का ‘संक्षिप्त’ अध्याय था। मेरे दिमाग में, इसे मिटा दिया गया है। मुझे लगता है इंसानों का दिमाग इसी तरह से काम करता है, आप दिखावा करते हैं कि ऐसा कभी नहीं हुआ और खुद से वादा करते हैं कि दोबारा ऐसा नहीं होगा।

इसके बाद जीनत अमान की जिंदगी में मजहर खान आए और उन्होंने शादी कर ली। ये शादी भी ज्यादा साल नहीं चली और कुछ सालों बाद ही दोनों ने एक दूसरे से तलाक ले लिया। इसके बाद भी जीनत का शादी पर से विश्वास नहीं उठा और उन्होंने तीसरी बार शादी की। ये शादी उन्होंने तब की जब वो 54 साल की थी। उन्होंने खुद से 33 साल छोटे अमन खन्ना से शादी की थी और ये भी जल्द ही टूट गई।

इसके बाद से जीनत अमान सिंगल अपनी जिंदगी गुजार रही हैं। लेकिन अपनी लाइफ में उन्होंने प्यार को बार-बार मौके दिए। उनका नाम राज कपूर के साथ भी जोड़ा जाता था, हालांकि इस बात से एक्ट्रेस ने इनकार किया था। इसके अलावा जीनत अमान का नाम अन्य एक्टर्स के साथ भी जोड़ा जाता था।