90 के दशक की पॉपुलर एक्ट्रेस रहीं तब्बू (Tabu) एक बार फिर से बड़े पर्दे पर अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा रही हैं। ‘दृश्यम 2’ और ‘क्रू’ जैसी फिल्मों से एक्ट्रेस ने अच्छा खासा प्रदर्शन किया है। तब्बू की प्रोफेशनल लाइफ एक बार फिर से दौड़ पड़ी है। ऐसे में क्या आपको पता है वो अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी चर्चा में रही हैं। उनका नाम कई एक्टर्स और फिल्ममेकर्स के साथ जुड़ चुका है लेकिन, फिर भी आज वो सिंगल हैं। इसी में से एक नाम दिवंगत एक्ट्रेस दिव्या भारती के पति साजिद नाडियाडवाला का है। यहां तक कि दोनों की सगाई भी हो चुकी है। चलिए बताते हैं इसके बारे में…
साजिद नाडियाडवाला और तब्बू के अफेयर की चर्चा काफी रही है। दोनों के बीच नजदीकियां दिव्या से निधन के बाद आई थीं। फिल्ममेकर ने लहरें को दिए इंटरव्यू में इस बात को कबूला था कि वो तब्बू को डेट कर चुके हैं और उनकी सगाई भी हो चुकी थी। इस दौरान बात करते हुए साजिद ने ब्रेकअप को लेकर बात की थी और बताया था कि उनका रिश्ता आपसी सहमति से टूटा था। रिश्ता टूटने के बाद भी वो दोनों मिलते हैं बात करते हैं। फोन करते हैं। इन सबके बारे में साजिद की पत्नी भी जानती हैं। इतना ही नहीं, साजिद ने बताया कि वो तब्बू के घर भी जाते हैं।
इनकी वजह से हुए ब्रेकअप!
साजिद और तब्बू के ब्रेकअप की वजह को लेकर मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जाता है कि नागार्जुन की वजह से इनका रिश्ता टूटा था। बताया जाता है कि तब्बू और नागार्जुन 10 सालों तक रिलेशनशिप रहे थे। इतना ही नहीं एक्ट्रेस उनके प्यार में इस कदर पागल थीं कि वो हैदराबाद चली गई थीं लेकिन, इनका रिश्ता तब खत्म हो गया जब तब्बू को पता चला कि एक्टर अपनी पत्नी को नहीं छोड़ने वाले हैं। इसके बाद वो वापस मुंबई आ गई थीं।
अजय देवगन की वजह से हैं सिंगल
आपको बता दें कि तब्बू और अजय देवगन के अफेयर की चर्चा खूब रही है। एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में बताया था कि अजय देवगन की वजह से वो सिंगल हैं। एक्टर उन पर कड़ी नजर रखते थे। जब भी वो लड़के से बात करते हुए उन्हें देखते थे तो उसे पीट दिया करते थे। आज अजय और तब्बू अच्छे दोस्त हैं। ऐसे में एक्ट्रेस ने उसी इंटरव्यू में मजाकिया अंदाज में कहा था कि अब वो उनके लिए लड़का खोजकर लाएं।
आपको बता दें कि अजय देवगन और तब्बू की जोड़ी 5 फिल्मों में नजर आ चुकी है। इसमें ‘विजयपथ’ (1994), ‘हकीकत’ (1995), ‘तक्षक’ (1999) और ‘दृश्यम'(2015), ‘गोलमाल अगेन'(2017) जैसी फिल्मों के नाम शामिल हैं।