अनिल कपूर (Anil Kapoor) और सुनीता कपूर (Sunita Kapoor) फिल्म इंडस्ट्री के फेवरेट कपल हैं। दोनों 90 के दशक से साथ हैं। उनकी शादी को 40 साल का वक्त हो चुका है। जहां अनिल पेशे से एक एक्टर हैं वहीं, उनकी वाइफ सुनीता कॉस्ट्यूम डिजाइनर हैं। अनिल कपूर आज भी फिल्मों में एक्टिव हैं और अभिनय का लोहा मनवा रहे हैं। वहीं, सुनीता ने घर पर रहकर मां बनने का फैसला किया। लेकिन, उन्होंने कह दिया था कि ये उनका डिसीजन है। ऐसे में अनिल कपूर हाल ही में जयपुर के एक इवेंट में पहुंचे और इस दौरान उन्होंने खुलासा किया कि उनकी वाइफ ने शादी से पहले उनके आगे एक शर्त रखी थी, जिस पर उनकी शादी हुई है। चलिए बताते हैं इसके बारे में…

दरअसल, अनिल कपूर हाल ही में ‘फिक्की फ्लो जयपुर चैप्टर’ के इवेंट में पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने अपनी शादी के दिनों को याद किया और बताया कि कैसे शादी के शुरुआती वर्षों में सुनीता अक्सर अपने घर को फूलों से सजाती थीं। इसके साथ ही एक्टर ने आगे कहा कि वो शुरू में उनकी कोशिशों पर ध्यान नहीं देते थे। लेकिन, बाद में ध्यान दिया है। जब भी वो शूटिंग से घर लौटते थे तो वो घर को खूबसूरती से सजा हुआ देखते थे कि कितना सजाया था।

तुम्हारे लिए नहीं, अपने लिए करती हूं- सुनीता कपूर

इसके साथ ही अनिल कपूर ने बताया कि शादी से पहले सुनीता ने उनके आगे शर्त रखी थी। अनिल कपूर ने बताया था कि जबसे उन्होंने सुनीता से शादी की है, जब भी वो बाहर शूटिंग से वापस घर आते थे तो पूरा घर सजाया जाता था और वो (सुनीता) हमेशा एक्टर पति से कहती थीं कि वो ये सब उनके लिए नहीं बल्कि अपने लिए करती हैं। वो अपना ख्याल उनके लिए नहीं अपने लिए रखती हैं। एक्टर ने ये भी बताया कि सुनीता उनसे कहती थीं कि वो उनके घर की देखभाल अपने लिए कर रही हैं।

सुनीता ने रखी थी अनिल कपूर के आगे शर्त

इसके साथ ही अनिल कपूर ने आगे खुलासा किया कि सुनीता एक कामकाजी महिला रही हैं लेकिन, उन्होंने शादी के समय उनके आगे खुलकर अपनी बात रखी थी। अनिल ने बताया कि सुनीता ने उनसे शादी से पहले कहा था कि शादी के बाद वो जब भी उनके घर आएंगी तो एक सेट कपड़े लेकर आएंगी। यहां तक कि अपने साथ गहने भी नहीं लाएंगी। एक्टर ने बताया कि सुनीता ने उनसे कहा था कि चाहे जो भी हो उनके लिए अनिल कपूर को सब कुछ खरीदना होगा।

अनिल कपूर ने ये भी बताया कि सुनीता ने शादी के समय उन्हें जो एकमात्र गहना दिया था, वो उनकी शादी की अंगूठी थी। बहरहाल, अनिल कपूर और सुनीता की जोड़ी को 11 साल का वक्त हो चुका है। एक्टर को इंडस्ट्री में चार दशक हो गए हैं और उन्होंने इन चार दशकों को भा याद किया है।